Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा पहुंचकर भी नहीं उतर सका दिल्ली का विमान, फिर पटना में करनी पड़ी लैंडिंग

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 05:58 PM (IST)

    दिल्ली से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 रनवे पर पार्किंग संकट के कारण पटना डायवर्ट हो गई। यात्रियों की गुहार के बाद विमान 30 मिनट पटना रुककर दरभ ...और पढ़ें

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    HighLights

    1. इंडिगो फ्लाइट 6ई360 पटना एयरपोर्ट पर डायवर्ट हुई।

    2. दरभंगा रनवे पर पार्किंग संकट बना मुख्य कारण।

    3. यात्रियों की गुहार के बाद विमान दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचा।

    संवाद सहयोगी, दरभंगा । दिल्ली से दरभंगा के लिए चली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 डायवर्ट होकर पटना एयरपोर्ट पर लैंड की। वहां करीब 30 मिनट तक रुकी। इस बीच इंडिगो के विमान से दरभंगा से दिल्ली जाने के लिए दरभंगा एयरपोर्ट पर प्रतीक्षारत यात्रियों हड़कंप मच गया।

    विमान को दरभंगा मंगाने की लगाई गुहार 

    घबराए यात्रियों ने इंडिगो के पदाधिकारियों से विमान को दरभंगा मंगाने की गुहार लगाई। पटना एयरपोर्ट से विमान ने चार बजे उड़ान भरी और 4:34 बजे विमान की दरभंगा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई। तक जाकर एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य हो सकी।

    दरभंगा में रनवे पर पार्किंग संकट

    जानकारी के अनुसार, उक्त विमान दिल्ली से उड़ान भरकर दरभंगा एयरपोर्ट पर 2:42 में लैंड करती। फ्लाइट तय समय के अनुसार दरभंगा के आस पास पहुंच गई। इसके बाद रनवे पर पार्किंग संकट उत्पन्न हो गया।

    इस वजह से विमान को दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। करीब 20 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद पटना एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करनी पड़ा।

    हालांकि फ्लाइट किस स्थिति में डायवर्ट की गई। इसकी जानकारी के लिए इंडिगो के पदाधिकारी माशूक और एयरपोर्ट निदेशक दिलीप कुमार से मोबाइल से संपर्क किया गया। किंतु रिसीव नहीं हुआ। वहीं दिल्ली से आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट विलंब से पहुंची।

    खबरें और भी

    इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट से 14 विमानों का आवागमन हुआ। मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय 10:15 से 17 मिनट पहले पहुंच गई।

    दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:55 से 15 मिनट पहले पहुंच गई। बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय 12:05 से आठ मिनट विलम्ब से 12:13 में पहुंची।

    मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 निर्धारित समय 12:50 से 38 मिनट विलंब से 1:28 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1139 निर्धारित समय 1:05 से 20 मिनट पहले पहुंच गई।

    दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय तीन बजे से एक घंटा 34 मिनट विलंब से 4:34 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 3:20 से एक घंटे 25 मिनट विलंब से 4:45 में पहुंची।