Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में पढ़ाया-लिखाया, नौकरी दिलाई... अब पति की गुहार, 'मेरा घर बचा लीजिए'

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 11:02 PM (IST)

    दरभंगा में एक पति ने आरोप लगाया है कि होमगार्ड की नौकरी मिलने के बाद उसकी पत्नी उसे और छह वर्षीय बेटे को छोड़कर थाने के चालक के साथ रहने लगी है। पति न ...और पढ़ें

    इसमें एआई जनरेटेड तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें एआई जनरेटेड तस्वीर लगाई गई है।

    जागरण संवाददाता,दरभंगा । पत्नी को पढ़ा-लिखाकर होमगार्ड की नौकरी दिलाने वाले एक पति ने अब उसी पत्नी पर उसे और छह वर्षीय बेटे को छोड़ने का आरोप लगाया है। पति का दावा है कि नौकरी मिलने के बाद उसकी पत्नी अपने थाने के चालक के साथ रहने लगी है और अब परिवार से कोई संबंध नहीं रखना चाहती।

    मामले में उसने जिलाधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को आवेदन देकर पत्नी को कथित तौर पर चालक के प्रभाव से मुक्त कराकर उसे सौंपने की गुहार लगाई है।

    पत्नी और बेटे को छोड़ने का लगाया आरोप

    आवेदन देने वाले सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी शहर के एक थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात है। उनका आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद पत्नी ने उन्हें और छह वर्षीय पुत्र को छोड़ दिया तथा मब्बी थाना के चालक लालबाबू के साथ रहने लगी है।

    घर आने पर करती थी मारपीट

    सुनील कुमार का कहना है कि जब परिवार और रिश्तेदारों के दबाव पर उनकी पत्नी कुछ समय के लिए घर आई, तब भी उसका व्यवहार सामान्य नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी उनके साथ और बेटे के साथ गाली-गलौज करती थी तथा मारपीट भी करती थी।

    'मेहनत-मजदूरी कर पढ़ाया, नौकरी दिलाई'

    पति ने आवेदन में कहा है कि उन्होंने मेहनत-मजदूरी करके पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई और उसे होमगार्ड की नौकरी दिलाने में हरसंभव सहयोग किया। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि नौकरी मिलने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और बच्चे का भविष्य बेहतर होगा, लेकिन हालात इसके विपरीत हो गए।

    खबरें और भी

    धमकी देने का भी आरोप

    सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि पत्नी उन्हें धमकी देती है कि यदि वह दरभंगा या संबंधित थाने के आसपास दिखाई दिए तो उनकी हत्या करवा देगी और चालक से शादी कर अपना जीवन बिताएगी।

    प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    पीड़ित पति ने डीएम और एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पत्नी को कथित प्रभाव से मुक्त कराने तथा परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आवेदन पर क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।