Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Darbhanga News: दरभंगा में बिजली के खंभे से बांध अधेड़ की पिटाई, पैर भी जलाया; वीडियो वायरल

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 08:00 AM (IST)

    बिहार के दरभंगा जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ को पहले बिजली के खंभे से बांधा गया और फिर बुरी तरह से पीटा गया। आरोपि ...और पढ़ें

    दरभंगा पुलिस ने अधेड़ को पीटने के मामले में दर्ज की FIR (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    दरभंगा पुलिस ने अधेड़ को पीटने के मामले में दर्ज की FIR (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. दरभंगा में अधेड़ की बुरी तरह से पिटाई करने का मामला सामने आया है।
    2. गर्म लोहे की छोलनी से अधेड़ का पैर भी जला दिया गया।
    3. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की।

    संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा)। बहादुरपुर प्रखंड की जलवार पंचायत स्थित राजारौली गांव में अधेड़ को बिजली के खंभे से बांधकर बांस की टहनी से पिटाई करने, शरीर पर चींटी डालने व गर्म लोहे की छोलनी से पैर जलाने का मामला सामने आया है।

    घटना 22 जुलाई की बताई जा रही है। पूरी घटना का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा। पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें पांच लोगों को आरोपित किया गया है।

    सभी आरोपित फरार, छापेमारी जारी

    थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी आरोपित फरार हैं। छापेमारी की जा रही है। पीड़ित के बेटे सुनील कुमार साह ने बताया कि उनके पिता के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले आरोपितों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

    दर्ज कराई प्राथमिकी में पीड़ित रामकिशुन साह ने गांव के सुजीत ठाकुर, पवन ठाकुर, कल्लू कुर्मी और दो महिलाओं को आरोपित किया है।

    ग्रामीणों ने बचाई जान

    प्राथमिकी में कहा है कि गलत आरोप लगाकर उनके साथ यह घटना की गई। चप्पल से भी पिटाई की गई। सभी आरोपित मैला पिलाने और नंगा कर गांव में घुमाने की धमकी भी दे रहे थे। ग्रामीणों के जुटने और बीच-बचाव करने से उनकी जान बच पाई।

    ये भी पढ़ें- Om Baba Murder Case: ओम बाबा हत्याकांड में पुलिस खंगालेगी केस रिकॉर्ड के पन्ने, दी नकल की अर्जी

    ये भी पढ़ें- Jitan Sahani Murder Case: जीतन सहनी की हत्या में इस्तेमाल चाकू घर से बरामद, छिपाने वाला गिरफ्तार

    खबरें और भी