Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बदतमीज, खच्चर, बुड़बक...'; विधायक मैथिली ठाकुर का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 06:11 PM (GMT+05:30)

    अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर और सामाजिक कार्यकर्ता गौतम कुमार झा के बीच फोन पर बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें विधायक कथित तौर पर लापता किशोर के ...और पढ़ें

    अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर।

    अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर।

    HighLights

    1. विधायक मैथिली ठाकुर और गौतम झा के बीच ऑडियो वायरल।

    2. लापता किशोर के मामले में अभद्र भाषा का कथित प्रयोग।

    3. ऑडियो प्रसारित होने पर इंटरनेट मीडिया पर छिड़ी बहस।

    संवाद सहयोगी, तारडीह (दरभंगा) । प्रखंड की नदियामी पंचायत के लक्ष्मीपुर टोल के लापता किशोर के मामले में अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और सामाजिक कार्यकर्ता गौतम कुमार झा के बीच हुई फोन पर बातचीत का आडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

    आडियो में विधायक द्वारा कहा जा रहा है कि ये क्या तरीका है। जब आपको मालूम है कि जो मेरे कार्यक्षेत्र में है, उसके लिए मैं कितने प्रबल तरीके से दिन भर घूम रही थी। दिमाग ठीक है।

    अगर तुम लोगों का ये तरीका है तो तुम लोगों में दिमाग होना चाहिए। भगवान माफ करेगा तुमको। बदतमीज आदमी, किसी गरीब की संवेदना के साथ खेलते हो, उनका मजाक उड़ाते हो तुम। भगवान तुमको खुश रखेगा क्या? खच्चर, पागल आदमी, बुड़बक कहीं ...। हालांकि प्रसारित आडियो की दैनिक जागरण पुष्टि नहीं करता है।

    वहीं गौतम कुमार झा का आरोप है कि पोस्ट करने के बाद उन्हें स्थानीय विधायक मैथिली ठाकुर का फोन आया, जिसमें कथित रूप से उन्हें धमकाया गया और कहा गया कि ''अलीनगर विधानसभा में रहने लायक तुम नहीं हो।'' गौतम कुमार झा का दावा है कि इस बातचीत की आडियो रिकार्डिंग भी उनके पास मौजूद है।

    जानकारी के अनुसार, 26 जून को ट्रेन से आने के दौरान लापता किशोर सुभाष चौपाल के बरामदगी नहीं होने पर सामाजिक कार्यकर्ता गौतम कुमार झा ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।

    खबरें और भी

    इसके बाद दोनों के बीच कथित रूप से फोन पर बातचीत हुई, जिसकी रिकार्डिंग अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। प्रसारित आडियो में विधायक और सामाजिक कार्यकर्ता के बीच तीखी नोकझोंक सुनाई देती है।

    बातचीत के दौरान विधायक सामाजिक कार्यकर्ता के लिए बदतमीज, 'खच्चर, 'पागल आदमी और बुड़बक जैसे शब्दों का प्रयोग करती सुनाई देती हैं।बातचीत के दौरान गौतम कुमार झा विधायक से भाषा संयमित रखने की बात कहते सुनाई देते हैं। उनका आरोप है कि वीडियो पोस्ट करने के बाद उन्हें फोन कर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया।

    उन्होंने बातचीत की रिकार्डिंग अपने पास होने का दावा भी किया है। आडियो प्रसारित होने के बाद क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच इंटरनेट मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जिस पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

    Darbhanga news

     नदियामी गांव मे लापता सुभाष चौपाल के मां से मिलते एमएसयू के कार्यकर्ता ।

    लापता सुभाष चौपाल की बरामदगी को लेकर आंदोलन की चेतावनी

    तारडीह। हैदराबाद से घर लौटने के दौरान ट्रेन से लापता हुए नदियामी पंचायत के लक्ष्मीपुर टोल के सुभाष चौपाल का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

    घटना के 12 दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी बरामदगी नहीं होने से स्वजन की चिंता बढ़ती जा रही है। मंगलवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सुभाष चौपाल के घर पहुंचकर स्वजन से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

    प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर विशेष टीम गठित करने तथा सुभाष चौपाल की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही जांच की प्रगति से स्वजन को नियमित रूप से अवगत कराने की भी अपील की।

    नेतृत्व कर गौतम झा ने कहा कि यदि प्रशासन शीघ्र प्रभावी कार्रवाई कर सुभाष चौपाल का पता लगाने में विफल रहता है तो एमएसयू क्षेत्रवासियों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से जन आंदोलन शुरू करेगा।

    उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। मौके पर नारायण मिश्रा, नंदन राय, जिप सदस्य अमित ठाकुर, नवीन सहनी, अभिषेक बसकटिया, आदित्य मंडल, गोपाल झा आदि मौजूद थे।