Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में चाय दुकानदार श्रवण राम हत्याकांड में मुजफ्फरपुर का शातिर गिरफ्तार

    Updated: Wed, 20 May 2026 10:24 PM (IST)

    दरभंगा में चाय दुकानदार श्रवण राम की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तकनीकी सेल की मदद से मुजफ्फरपुर के एक शातिर अपराधी केशव कुमार सिं ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. श्रवण राम हत्याकांड में मुजफ्फरपुर का शातिर गिरफ्तार।

    2. तकनीकी सेल की मदद से केशव कुमार सिंह दबोचा गया।

    3. गिरफ्तार अपराधी के पास से हथियार बरामद हुए।

    जागरण संवाददाता, दरभंगा । विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रामबाग गेट के पास चेन छिनतई दौरान बदमाशों को पकड़ने दौरान चाय दुकानदार श्रवण राम की हत्या मामले में पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है।

    तकनीकी सेल की मदद से मुजफ्फरपुर के एक शातिर को हथियार के साथ दबोच लिया। वह कटरा थाना क्षेत्र का केशव कुमार सिंह बताया गया है। जो बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक झा नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहता था।

    जहां पुलिस ने कारतूस और पिस्टल की भी बरामदगी की है। जिसके निशानदेही पर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों अनुसार, एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ चल रही है।

    फिलहाल, पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। इतना कहा जा रहा है कि बहुत जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। उधर, यह कहा जा रहा है यह घटना चेन छिनतई की नहीं बल्कि, विशनपुर थानाक्षेत्र के गोढियारी निवासी (वर्तमान पता रामबाग) अमित सिंह की हत्या के प्रयास से जुड़ा है।

    बहरहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि 13 मई की सुबह रामबाग गेट पर अमित सिंह के गले से सोने की चेन बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट ली। इसमें एक बदमाश को अमित ने दबोच लिया।

    इसके बाद बाइक चला रहे बदमाश ने कमर के आगे और पीछे से दो पिस्टल निकालकर फायरिंग करने लगे। इस बीच विश्वविद्यालय परिसर में चाय दुकान खोलने जा रहे हसनचक निवासी श्रवण राम ने हिम्मत दिखाई और बदमाश को पकड़ने में अमित का सहयोग किया।

    खबरें और भी

    इस बीच उसके सीने में गोली लग गई और वह नीचे गिर गया। इसके बाद पकड़े गए बदमाश भी फायरिंग करते हुए अपने साथी के साथ फरार हो गए।

    इस मामले में अमित ने बाद में यह बयान दिया कि बदमाश उनकी चेन छिनने नहीं बल्कि, हत्या करने आया था। हालांकि, इसका कोई ठोस कारण नहीं बताया। उधर, इस मामले को लेकर विपक्षी राजनीतिक दलों ने काफी तूल देने का काम किया है।