Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में पानी का छिड़काव चल रहा था, अचानक टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, उप चालक की मौत

    By Sadare Alam Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Wed, 25 Mar 2026 07:53 PM (IST)

    दरभंगा के सिंहवाड़ा में सड़क निर्माण के दौरान एक पानी का टैंकर 50 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में उप चालक अनमोल महतो की मौके पर ही मौत ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. सिंहवाड़ा में सड़क निर्माण टैंकर 50 फीट गहरे गड्ढे में पलटा।

    2. उप चालक अनमोल महतो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

    3. चालक अनीश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

    संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा)। बिहार में दरभंगा के सिंहवाड़ा में सड़क निर्माण के दौरान एक भयावह हादसा हुआ। पानी का छिड़काव कर रहे टैंकर पर सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अचानक यह अनियंत्रित होकर शोभन बांध के पास 50 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया।

    इस दुर्घटना में उप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल होकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

    बता दें कि सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन से मकिया सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही पानी टैंकर अनियंत्रित होकर शोभन बांध के समीप 50 फीट नीचे गड्डे में पलट गई। चालक गंभीर रूप से जख्मी होने गया। जबकि उप चालक की मौत मंगलवार की रात घटनास्थल पर हो गई।

    उप चालक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना के बसंतपुर निवासी बिनोद महतो के पुत्र अनमोल महतो (30) के रूप में की गई है। जबकि घायल चालक वैशाली जिले के मधवापुर थाना के सहदुल्लाहपुर चकफरीद निवासी राज कुमार सिंह का पुत्र अनीश कुमार सिंह बताया जाता है। उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि जख्मी चालक के बगल की सीट में फंसे उप चालक के शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उप चालक को डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के उसके भाई प्रमोद कुमार महतो को सौंप दिया गया है।

    खबरें और भी

    बताया जाता है कि मंगलवार की रात सड़क निर्माण के दौरान टैंकर से पानी छिड़काव का कार्य चल रहा था। इस बीच टैंकर अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गई।

    सुनसान स्थल बांध के समीप घटना के बाद चालक की चीख पुकार सुनकर स्थानीय मजदूर घटनास्थल पर पहुंचे। टैंकर को चौकीदार की निगरानी में घटनास्थल पर रखकर आगे की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।