Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में वीडियो कॉल कर फंदे से लटक गई मधुबनी की छात्रा, कॉल पर दिखा रही थी अपना आखिरी पल

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 10:11 PM (IST)

    दरभंगा के कादिराबाद स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मधुबनी की पीजी छात्रा निधि कुमारी ने वीडियो कॉल पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर वीडियो ...और पढ़ें

    निधि कुमार की फाइल फोटो।

    निधि कुमार की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. दरभंगा गर्ल्स हॉस्टल में मधुबनी की छात्रा ने की आत्महत्या।

    2. वीडियो कॉल पर फंदा लगाकर दी जान, मोबाइल मिला चालू।

    3. पुलिस कर रही जांच, डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

    जागरण संवाददाता, दरभंगा । विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद स्थित एक निजी गर्ल्स हास्टल में सोमवार की दोपहर मधुबनी की रहने वाली पीजी छात्रा वीडियो काल कर फंदा से लटककर अपनी जान दे दी।

    सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस की मदद से दरवाजा को जब तोड़ा गया तो मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र घाटभटरा निवासी विद्या प्रसाद यादव की पुत्री निधि कुमारी (23) का शव फंदे से लटका मिला।

    सामने एक आन वीडियो काल मोबाइल रखा मिला। जिसे देख पुलिस वाले भी दंग रह गए। आशंका जताई जा रही है कि उसने सामने वाले को मरने का दृश्य वीडियो काल के माध्यम से दिखाया। हालांकि, वह किसे काल की थी, यह पुलिस अभी स्पष्ट नहीं की है। बताया कि इसकी जांच चल रही है।

    उधर, पुलिस ने फंदे से नीचे उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि निधि कुमारी एलएनएमयू से इतिहास विषय से पीजी की पढ़ाई कर रही थी। वह चार माह से हास्टल में रह रही थी। पिता किसान हैं।

    सूचना मिलने पर परिवार के लोगों के साथ घटना स्थल पर पहुंचते ही दहाड़ मारकर रोने लगे। बताया जाता है कि डायल 112 दरभंगा को पटना के डायल 112 ने दोपहर करीब तीन बजे में यह सूचना दी कि उक्त गर्ल्स हास्टल के एक कमरे का दरवाजा बहुत देर से नहीं खुला है।

    दरभंगा डायल 112 की सूचना पर विश्वविद्यालय थाने की पुलिस हास्टल पहुंची। अचानक पुलिस को देख हास्टल की छात्राओं में हड़कंप मच गया। पूछताछ में जानकारी मिली कि निधि का गेट काफी देर से बंद है।

    आवाज देने पर जब कोई उत्तर नहीं मिला तो गेट को तोड़ दिया गया। हास्टल संचालक अरुण मिश्रा ने बताया कि निधि के कान में हेडफोन भी पाया गया है। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य को सुरक्षित किया है।

    मोबाइल, दुपट्टा, हेडफोन को जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि सभी डिजिटल साक्ष्य की जांच की जा रही है। स्वजन पहुंच गए हैं। मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है।

    बहुत जल्द सबकुछ साफ हो जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि छात्रा जिससे बात कर रही थी, उसने ही पटना डायल 112 को सूचना दी।

    खबरें और भी