दरभंगा में बकरी चोरी केस में ‘सेटिंग’ का खेल पड़ा भारी, पैसा मांगने वाला पुलिसकर्मी निलंबित
दरभंगा के सिंहवाड़ा में बकरी चोरी के एक मामले में शिकायतकर्ता पर समझौते का दबाव बनाने और पैसे मांगने के आरोप में एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया ...और पढ़ें

जफर इकबाल की फाइल फोटो।
HighLights
बकरी चोरी मामले में पुलिसकर्मी जफर इकबाल निलंबित।
शिकायतकर्ता से पैसे मांगने और समझौते का दबाव बनाया।
ऑडियो क्लिप जांच के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई।
संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा)। दरभंगा के सिंहवाड़ा में बकरी चोरी का मामला अब सिर्फ बकरियों तक सीमित नहीं रह गया। पुलिसकर्मी ने वादी को समझौते के लिए दबाव डालते-दालते खुद फंस गए।
पैसों की मांग और अनाप-शनाप भाषा का खेल इतना बढ़ गया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। अब बकरी चोरी के साथ-साथ ‘सेटिंग’ का यह किस्सा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
बता दें कि वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने प्राथमिकी के सूचक को मोबाइल से गुमराह कर बार-बार रुपये की मांग एवं अनाप शनाप भाषा का प्रयोग करने के आरोप में सिमरी थाना में पदस्थापित पीटीसी (पदोन्नति प्रशिक्षण पुलिस) जफर इकबाल को निलंबित कर दिया है ।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र दरभंगा निर्धारित किया है। इस बाबत आडियो क्लिप की जांच में कर्तव्यहीनता व पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप को सत्य पाते हुए यह कार्रवाई की गई है।
बता दें कि बनौली में पोल्टी फार्म से 25 बकरी चोरी की घटना को लेकर रामभजन सहनी ने सिमरी थाना में कांड संख्या-285/25 अंकित कराया था।
मामले का पर्दाफाश होने के बाद कलिगांव के चमनपुर , मोहम्मदपुर व बनौली गांव से शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया । प्राथमिकी के वादी रामभजन सहनी पर पीटीसी जफर इकबाल द्वारा आरोपी से समझौता कराने को लेकर बार-बार दबाव बनाया जा रहा है ।
इस क्रम में अनाप शनाप भाषा का प्रयोग के साथ वादी को गुमराह कर बार-बार पैसों की मांग की जा रही थी, जो आडियो क्लिप एवं साक्ष्य के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ ।
इस संबंध में पूछताछ के दौरान पीटीसी इकबाल ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया । थानाध्यक्ष द्वारा जांच प्रतिवेदन समर्पित करने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने निलंबन की कार्रवाई की है।