विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में सुबह-सुबह बिजली कटौती, कई इलाकों के लोगों को होगी परेशानी, समय से निपटा लें जरूरी काम

Published: Sun, 06 Sep 2026 10:14 PM (IST)

दरभंगा में सोमवार सुबह कई इलाकों में विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग के कारण बिजली कटौती होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. सोमवार सुबह दरभंगा के कई इलाकों में बिजली कटौती।

  2. विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग के कारण आपूर्ति बाधित होगी।

  3. उपभोक्ताओं से अपील, जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। सुबह उठते ही बिजली गुल मिले तो पानी भरने से लेकर रोजमर्रा के जरूरी काम तक प्रभावित हो सकते हैं। सोमवार को दरभंगा शहर के कई इलाकों में लोगों को ऐसी ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग के कारण अलग-अलग समय पर कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में विभाग ने उपभोक्ताओं से पहले ही पानी और बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लेने की अपील की है।

चार से नौ बजे तक रहेगी कटौती

33 केवी और 11 केवी विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग को लेकर सोमवार की सुबह बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33 केवी डीएमसीएच से बंगाली टोला लाइन में गावर एजेंसी की ओर से शिफ्टिंग कार्य कराया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर डीएमसीएच पावर सब-स्टेशन के फीडर नंबर चार और पांच को सुबह पांच से सात बजे तक बंद रखा जाएगा।

सैदनगर फीडर भी रहेगा बंद

जेल पावर सब-स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी सैदनगर और एकमी फीडर में हनुमान मंदिर के पास जंफर खोलकर शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। इसके कारण सैदनगर फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह चार से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन इलाकों पर पड़ेगा असर

बिजली कटौती का असर डीएमसीएच के सभी हास्टल, हास्पिटल रोड, अल्लपट्टी, शाहगंज-बेता, बेंता चौक, बेंता थाना, भटवा पोखर, अयाची नगर, रामानंदपथ और एमएल एकेडमी इलाके में पड़ेगा। इसके अलावा एचपी गैस एजेंसी, राजेंद्र नगर, एकमी बांध, डेंटल कालेज, मिथिला नगर, जनकपुरी और कर्पूरी चौक के आसपास भी आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

अस्पताल से जुड़े इलाके भी प्रभावित

डीएमसीएच, आर्मी हास्पिटल, बीएसएनएल एक्सचेंज और सुनीती सिन्हा क्लीनिक के आसपास के क्षेत्र भी बिजली कटौती से प्रभावित होंगे। अस्पताल और हास्टल क्षेत्र होने के कारण यहां लोगों को विशेष परेशानी हो सकती है।

पहले कर लें पानी का इंतजाम

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती से पहले पानी भरने सहित बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लें। शिफ्टिंग कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।