विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में सोमवार को 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, अर्बन और जेल उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों पर प्रभाव

Published: Sun, 30 Aug 2026 06:17 PM (IST)

Bihar Power News: दरभंगा में सोमवार को सुबह 4 बजे से 9 बजे तक 11 केवी लाइन शिफ्टिंग के कारण ...और पढ़ें

लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते बाधित रहेगी आपूर्ति। प्रतीकात्मक फोटो

लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते बाधित रहेगी आपूर्ति। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. सोमवार सुबह 4 से 9 बजे तक बिजली कटौती।

  2. 11 केवी लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण बाधा।

  3. दोनार, अल्लपट्टी, सैदनगर, जनकपुरी क्षेत्र प्रभावित।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। Darbhanga Electricity Supply Interruption: शहर में 11 केवी लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते सोमवार सुबह चार बजे से नौ बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस दौरान दोनार चौक और हनुमान मंदिर के पास 11 केवी लाइन का जंफर खोलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33/11 केवी अर्बन उपकेंद्र के दोनार फीडर से जुड़े दोनार चौक, अल्लपट्टी और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।

इन इलाकों में असर

वहीं 33/11 केवी जेल उपकेंद्र के सैदनगर और एकमी फीडर से जुड़े कई मोहल्लों में भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

इससे एचपी गैस एजेंसी, राजेंद्र नगर, एकमी बांध, डेंटल कॉलेज, मिथिला नगर और जनकपुरी के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग ने इन क्षेत्रों के लोगों को समय रहते आवश्यक तैयारी करने की सूचना दी है।

समय पर निपटाएं काम

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह चार बजे से पहले पानी का भंडारण और अन्य जरूरी घरेलू कार्य पूरे कर लें।

इससे कटौती की अवधि के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा होते ही सभी संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी।