Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC में 689वीं रैंक हासिल कर आरा के सौरभ कुमार बने अफसर

    By Rahul Kumar Gupta Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Fri, 06 Mar 2026 07:12 PM (GMT+05:30)

    आरा के सौरभ कुमार ने अच्छी नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की और दूसरे प्रयास में 689वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई। इंजीनियरिंग और एमबीए के बाद उन्होंने ...और पढ़ें

    सौरभ कुमार-आरा- सौ. स्वयं।

    सौरभ कुमार-आरा- सौ. स्वयं।

    HighLights

    1. सौरभ कुमार ने यूपीएससी में 689वीं रैंक प्राप्त कर सफलता पाई।

    2. अच्छी नौकरी छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी में जुटे थे।

    3. आरा के सौरभ का दूसरा प्रयास देश सेवा के लिए सफल।

    संवाद सहयोगी, बिरौल (दरभंगा) । सपनों को सच करने के लिए आरा के सौरभ कुमार ने अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी का रास्ता चुना और आखिरकार अपने दूसरे प्रयास में सफलता की नई कहानी लिख दी।

    यूपीएससी-2025 के परिणाम में 689वीं रैंक हासिल करने वाले आरा जिले के निवासी सौरभ कुमार ने अपना इंटरव्यू का बुलावा पत्र मीडिया के साथ साझा किया है। बुलावा पत्र पर अंकित रोल नंबर 1500613 के आधार पर ही उनका परिणाम प्रकाशित हुआ है। 

    आरा के बलबांध, गड़हनी निवासी उमेश कुमार राय के पुत्र सौरभ कुमार ने प्रारंभिक शिक्षा वर्ष 2008 में आरा के मिशन कैथोलिक हाई स्कूल से प्राप्त की। आगे की पढ़ाई के लिए उनका पूरा परिवार पटना आ गया। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़े भाई हैं, जो एक अमेरिकी कंपनी में डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं।

    सौरभ ने इंजीनियरिंग के बाद एमबीए की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह सरकार को सलाह देने वाली एक कंपनी में कार्य करने लगे। इस दौरान उन्होंने बिहार में वन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ करीब तीन वर्षों तक काम किया। बाद में अच्छी नौकरी छोड़कर पूरी तरह यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। हालांकि नौकरी के दौरान भी वह ऑनलाइन तैयारी करते रहे।

    सौरभ का पहला प्रयास वर्ष 2023-24 में था, जिसमें वह अंतिम सूची में मात्र तीन अंकों से चयन से चूक गए थे। दूसरे प्रयास में उन्होंने 689वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। सौरभ ने कहा कि अब उन्हें देश सेवा करने का अवसर मिलेगा।

    खबरें और भी