विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Darbhanga News: चाय की चुस्की पर महंगाई की मार, 10 दिन में 20 रुपये महंगी हो गई चीनी

Updated: Fri, 21 Aug 2026 05:04 PM (IST)

दरभंगा में पिछले 10 दिनों में चीनी के दाम में 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है। थोक में 5,800 रुपये प्रत ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. दरभंगा में 10 दिनों में चीनी 20 रुपये महंगी हुई।

  2. थोक में 5800 रुपये प्रति क्विंटल, खुदरा में 65-70 रुपये प्रति किलो।

  3. एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने का उपयोग मुख्य कारण।

जागरण संवाददाता, दरभंगा । महंगाई की मार से परेशान आम आदमी के लिए अब चाय की चुस्की में मिलने वाली मिठास भी महंगी हो गई है। पिछले करीब दस दिनों में चीनी के दाम में अचानक तेजी आने से घरेलू बजट बिगड़ गया है।

दो महीने पहले थोक बाजार में चीनी का भाव लगभग 4,400 प्रति क्विंटल था और खुदरा मूल्य करीब 45 प्रति किलो था। वर्तमान में थोक भाव बढ़कर लगभग 5,800 प्रति क्विंटल और खुदरा मूल्य 65 से 70 प्रति किलो तक पहुंच गई है।

महज दस दिनों में 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में चीनी के भाव में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दुकानदारों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से थोक बाजार में चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

त्योहारी सीजन से ठीक पहले चीनी के दामों में भारी उछाल आने से आम परिवारों का घरेलू और रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। सावन, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और आने वाले दिवाली जैसे त्योहारों के कारण बाजार में मीठे पकवानों और मिठाइयों की खपत काफी बढ़ जाती है। चीनी के दाम में बढ़ोतरी से घर का बजट बिगड़ गया है।

गन्ने के रस से एथेनाल बनाने के कारण चीनी की मूल्य में वृद्धि

बताया जा रहा है कि गन्ने के रस और सीरे का एक बड़ा हिस्सा पेट्रोल में मिश्रण के लिए एथेनाल बनाने में डायवर्ट किए जाने से चीनी के कुल उत्पादन पर असर पड़ा है। रोजमर्रा की चाय से लेकर दूध और घर में बनने वाली हर तरह की मिठाई महंगी हो गई है।

जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। खुदरा बाजार में चीनी की कीमत 48 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 68 रुपए किलो तक पहुंच गई है। महज 10 दिनों में 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में चीनी के भाव में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

कहते हैं थौक व्यापारी 

लहेरियासराय गुदरी के दुकानदारों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से थोक बाजार में चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। व्यापारी बताते हैं कि थोक विक्रेताओं से जिस भाव पर चीनी उपलब्ध हो रही है। उसके आधार पर खुदरा कीमत तय करनी पड़ रही है।

कारोबारियों का कहना है कि थोक बाजार में कीमत बढ़ने के साथ ही परिवहन और अन्य खर्च भी जुड़ जाते हैं। ऐसे में पुराने भाव पर चीनी बेचना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। चीनी की कीमत बढ़ने का सीधा असर घर की रसोई पर पड़ा है।

रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल चीनी की खपत लगभग हर परिवार में होती है। सुबह की चाय से लेकर दूध, शरबत और घरेलू पकवानों तक में चीनी का इस्तेमाल होता है। ऐसे में अचानक कीमत बढ़ने से मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को अपने घरेलू खर्च का हिसाब फिर से संतुलित करना पड़ रहा है।

गृहणी आशा देवी, विमला दास , पूनम देवी आदि का कहना है कि पहले ही खाद्य तेल, दाल, सब्जी और अन्य जरूरी सामान की कीमतों ने बजट बिगाड़ रखा है। अब चीनी के दाम में इतनी बड़ी बढ़ोतरी ने परेशानी और बढ़ा दी है।