विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मास्टरजी की गंदी बात: शिक्षिकाओं को अकेले में मिलने बुलाते, विरोध करने पर देते लोकल होने की धमकी

Published: Sun, 02 Aug 2026 08:54 PM (IST)

Bihar Education Department:दरभंगा के बहादुरपुर स्थित एक विद्यालय में शिक्षक पर महिला सहकर्मियों को अकेले में मिलने के लिए दबाव ...और पढ़ें

विद्यालय में कुल सात महिला शिक्षक कार्यरत हैं, जो आरोपी शिक्षक के आचरण से परेशान हैं। (AI Generated Image)

विद्यालय में कुल सात महिला शिक्षक कार्यरत हैं, जो आरोपी शिक्षक के आचरण से परेशान हैं। (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, दरभंगा। Darbhanga School Teacher Misbehavior: दरभंगा जिले के बहादुरपुर स्थित एक विद्यालय में शिक्षक के आपत्तिजनक व्यवहार और प्रताड़ना का मामला सामने आया है।

आरोप है कि संबंधित शिक्षक विद्यालय की महिला शिक्षकों को अकेले में मिलने के लिए दबाव बनाते हैं। विरोध करने और मिलने से मना करने पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

स्थानीय होने की धौंस

विद्यालय में कुल सात महिला शिक्षक कार्यरत हैं, जो आरोपी शिक्षक के आचरण से परेशान हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक का कहना है कि आरोपी शिक्षक स्थानीय होने का धौंस जमाता है।

जब उन्होंने इस अभद्र व्यवहार को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी उनसे मध्याह्न भोजन (MDM) में कमीशन की मांग करने लगा।

थाने और अधिकारी से गुहार

पीड़ित महिला शिक्षकों ने डीपीओ स्थापना अवधेश कुमार से गुहार लगाते हुए कार्रवाई या फिर तबादले की मांग की है। इसके अलावा सोनकी थानाध्यक्ष को भी लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। महिला शिक्षकों का कहना है कि अब आरोपी का उत्पीड़न सहन से बाहर हो चुका है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस गंभीर मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) विद्यानंद ठाकुर ने कहा कि यह प्रकरण हाल ही में उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।