Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा से 4 अगस्त को रेल सफर से पहले अलर्ट, जयनगर-आरा समेत कई ट्रेनें होंगी विलंबित

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 11:26 AM (GMT+05:30)

    4 अगस्त को दरभंगा, जयनगर या समस्तीपुर रेलखंड पर काकरघाट्टी यार्ड में फुट ओवर ब्रिज निर्माण के कारण कई ट्रेनें विलंबित रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई ...और पढ़ें

    दरभंगा में शिशो यार्ड में फुट ओवर ब्रिज के गार्डर लांचिंग का कार्य।

    दरभंगा में शिशो यार्ड में फुट ओवर ब्रिज के गार्डर लांचिंग का कार्य।

    HighLights

    1. काकरघाट्टी यार्ड में फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य।

    2. 4 अगस्त को कई ट्रेनें होंगी विलंबित या रुकेंगी।

    3. यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांचें।

    जागरण संवाददाता, दरभंगा । अगर 4 अगस्त को दरभंगा, जयनगर या समस्तीपुर रेलखंड से यात्रा की योजना है तो पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। काकरघाट्टी यार्ड में फुट ओवर ब्रिज निर्माण के दूसरे चरण के तहत ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

    इसके कारण कई एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। हालांकि, रेलवे का कहना है कि यह कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

    काकरघाट्टी यार्ड में रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक

    पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिशो यार्ड में 28 जुलाई को फुट ओवर ब्रिज के गार्डर लांचिंग का कार्य पूरा होने के बाद अब 4 अगस्त को काकरघाट्टी यार्ड में दूसरे चरण का कार्य होगा।

    चार घंटे तक प्रभावित रहेगा परिचालन

    रेल प्रशासन के अनुसार, 4 अगस्त को सुबह 11:20 बजे से दोपहर 3:15 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को विलंब से चलाया जाएगा, जबकि कुछ को रास्ते में रोका जाएगा ताकि निर्माण कार्य सुरक्षित ढंग से पूरा हो सके।

    इन ट्रेनों की बदलेगी टाइमिंग

    रेलवे के अनुसार, 13225 जयनगर-आरा एक्सप्रेस और 13226 आरा-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो-दो घंटे विलंब से चलेंगी। वहीं 63377 लहेरियासराय-सहरसा मेमू करीब डेढ़ घंटे देरी से खुलेगी। इसके अलावा 15553 भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस को समस्तीपुर-दरभंगा के बीच 45 मिनट रोका जाएगा, जबकि 11062 जयनगर-एलटीटी एक्सप्रेस जयनगर-तारसराय के बीच लगभग 50 मिनट तक रुकेगी।

    खबरें और भी

    निर्माण पूरा होने पर मिलेगा लाभ

    समस्तीपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि फुट ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद यात्रियों के लिए प्लेटफार्म बदलना अधिक आसान और सुरक्षित हो जाएगा। इससे भीड़भाड़ कम होगी और ट्रेनों के समयपालन में भी सुधार आने की उम्मीद है।

    यात्रा से पहले स्टेटस जरूर देखें

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 4 अगस्त को यात्रा पर निकलने से पहले हेल्पलाइन 139 या अधिकृत रेलवे एप के माध्यम से अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।