विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में किसकी बढ़त पर छिड़ी बहस, मतगणना केंद्र में भिड़े एजेंट, पांच लोग हिरासत में

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:18 PM (IST)

दरभंगा के खेल भवन में मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। बढ़त को लेकर हुए ...और पढ़ें

दरभंगा में मतगणना केंद्र पर हंगमा।

दरभंगा में मतगणना केंद्र पर हंगमा।

HighLights

  1. दरभंगा मतगणना केंद्र पर प्रत्याशियों के एजेंट भिड़े।

  2. बढ़त को लेकर हुई बहस मारपीट में बदली।

  3. पुलिस ने पांच मतगणना एजेंटों को हिरासत में लिया।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। मतगणना में किसकी बढ़त है, इसी को लेकर खेल भवन में प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। पहले एक-दूसरे पर टिप्पणी हुई, फिर कहासुनी और गाली-गलौज के बाद हाथापाई शुरू हो गई।

बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान लहेरियासराय स्थित खेल भवन केंद्र पर दूसरे दिन भी हंगामे की स्थिति बन गई।

मौके पर तैनात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच मतगणना एजेंटों को हिरासत में ले लिया। इनमें तीन जन सुराज और दो राजद से जुड़े बताए गए हैं।

बढ़त को लेकर शुरू हुआ विवाद

बताया जाता है कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा की बढ़त की चर्चा के दौरान जन सुराज प्रत्याशी मो. इमतियाज के समर्थक ने एक एजेंट को फर्जी बताते हुए टिप्पणी कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई।

भाजपा प्रत्याशी के एजेंट भी आए चपेट में

विवाद के दौरान भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार के दो एजेंटों को भी थप्पड़ लगने की बात सामने आई है। मतगणना कक्ष में हंगामा बढ़ने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

पांच एजेंट हिरासत में लिए गए

सदर डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए पांचों व्यक्ति दो प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट हैं। मतगणना में बढ़त को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने पांचों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थानों को सौंप दिया।

दो लहेरियासराय, तीन साइबर थाने भेजे गए

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए पांच एजेंटों में से दो को लहेरियासराय थाना और तीन को साइबर थाना भेजा गया है। मतगणना केंद्र पर पुलिस की तत्परता से स्थिति को संभाल लिया गया।

यह भी पढ़ें- दरभंगा स्नातक चुनाव में हर राउंड के साथ बढ़ा रोमांच, सर्वेश और अनिल के बीच सीधी टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।