Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से लौटते वक्त रील बनाते समय ट्रेन हादसा, दरभंगा के युवक की मौके पर मौत

    By Pramod Kumar Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Wed, 01 Apr 2026 06:32 PM (IST)

    दरभंगा के कमतौल निवासी विवेक कुमार पासवान की दिल्ली से लौटते समय ट्रेन में रील बनाते हुए दर्दनाक मौत हो गई। मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर ढोली स्टेशन ...और पढ़ें

    घटना की सूचना पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़। जागरण

    घटना की सूचना पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़। जागरण

    HighLights

    1. ट्रेन में रील बनाते समय युवक का सिर टकराया।

    2. दरभंगा के विवेक पासवान की मौके पर ही मौत।

    3. परिवार का सहारा था, गांव में गहरा शोक।

    संवाद सहयोगी, कमतौल (दरभंगा)। दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के विवेक कुमार पासवान का जीवन बस एक चूक में समाप्त हो गया। दिल्ली से घर लौटते हुए, स्टेशन पहुंचने से पहले ही वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर मोबाइल में रील बनाने में मग्न था, तभी उसका सिर सिग्नल पोल से टकरा गया।

    इस हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध और मातम में डुबो दिया है, जबकि परिजन अपने जवान बेटे के अकाल निधन से सदमे में हैं। बता दें कि कमतौल थाना क्षेत्र के टेकटार गांव निवासी 17 वर्षीय विवेक कुमार पासवान की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

    घटना के बाद गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण ढाढ़स बंधाने पहुंचे, लेकिन किसी के पास ऐसा शब्द नहीं था जो इस दुख को कम कर सके। जानकारी के अनुसार, विवेक दिल्ली में मजदूरी करता था और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से घर लौट रहा था।

    मंगलवार को मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन के पास वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर मोबाइल से रील बना रहा था। तभी उसका सिर सिग्नल पोल से टकरा गया और वह नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    खबरें और भी

    सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। विवेक परिवार का मुख्य सहारा था और उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।