Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Flight Divert: इधर दरभंगा में अपनों की राह ताकते रहे लोग, उधर पटना पहुंच गई फ्लाइट; काउंटर पर घंटों मचा रहा बवाल

    Updated: Mon, 08 Jul 2024 02:32 PM (GMT+05:30)

    Bihar News In Hindi दिल्ली की फ्लाइट डायवर्ट (Flight Divert) होकर अचानक पटना पहुंच गई। इसको लेकर यात्रियों के बीच काफी आक्रोश देखने को मिला। विमान कंप ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. दरभंगा में विमानन कंपनी के काउंटर पर यात्रियों ने किया शोरगुल
    2. आक्रोश के बाद थक-हारकर वापस लौटे यात्री, नहीं हुई कोई सुनवाई
    3. पहले बताया गया 4.30 बजे भरेगी उड़ान, बाद में हो गई कैंसिल

    संवाद सहयोगी, दरभंगा। एयरपोर्ट से रविवार को छह विमानों से 883 यात्रियों ने आवागमन किया। इधर, दिल्ली से आने वाली दूसरी फ्लाइट डायवर्ट होकर पटना पहुंची। इसके रद्द होने की पहले से सूचना नहीं मिलने से आक्रोशित यात्रियों ने स्पाइसजेट कंपनी के काउंटर पर करीब एक घंटे तक शोरगुल किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

    थक-हारकर यात्री वापस लौट गए। मुंबई की भी फ्लाइट रद्द रही, लेकिन इसकी सूचना विमानन कंपनी की ओर से यात्रियों को पहले दे दी गई थी। बताते हैं कि शाम 6.30 एसजी 495 दिल्ली से दरभंगा के लिए उड़ी। 7.23 में डायवर्ट होकर पटना में लैंड की। इससे यात्रियों को काफी निराशा हुई।

    दरभंगा के भीगो निवासी अहसान फैज ने बताया कि दिल्ली की दूसरी फ्लाइट पकड़ने के लिए डेढ़ बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच गए। वहां स्पाइसजेट के अधिकारी ने 3.30 बजे उड़ान का समय बताया। बाद में कहा कि 4.30 में उड़ान भरेगी। फिर 5.40 में फ्लाइट रद्द होने की बात कही गई।

    एक सप्ताह पहले आठ हजार में बुक कराया था टिकट

    एक सप्ताह पूर्व आठ हजार में टिकट बुक कराया था। सीतामढ़ी के मेजरगंज निवासी रुक्मिणी कुमारी ने बताया कि फ्लाइट रद होने की सूचना विमानन कंपनी की ओर से पहले से नहीं दी गई थी। सुबह नौ बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच गई। उन्हें इलाज के लिए जाना था। स्वजन एयरपोर्ट पर पहुंचाकर वापस लौट गए।

    खबरें और भी

    अचानक फ्लाइट रद्द होने से काफी परेशानी बढ़ गई। सुपौल जिले के मलहज निवासी आयुष मिश्रा ने कहा कि एक माह पूर्व परिवार सहित गांव घूमने पहुंचे थे। 24,500 में चार लोगों का टिकट बुक कराया। शाम को अचानक फ्लाइट रद्द होने की बात सुनकर चिंता बढ़ गई। इधर, मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट एसजी 115 रद्द रही।

    यह भी पढ़ें-

    Delhi Airport Incident: फ्लाइट रद्द होने पर 30 प्रतिशत यात्रियों ने रिफंड लिया, इंडिगो की 20 से ज्यादा उड़ानें रद्द

    Flights Cancel From Patna: यात्रियों के लिए बुरी खबर, पटना से इन शहरों के लिए रद्द हुई सीधी फ्लाइटें