Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोबाइन ने बनाया दीवाना, मांग करने पर पिता ने दिलाने से किया इनकार; तो फंदे से झूल गया छात्र

    By Mrityunjay BhardwajEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 11:43 AM (IST)

    Darbhanga News मोबाइल ने बच्चों को ऐसा दीवाना बनाया है कि अब तो इसके लिए छात्र जान तक देने पर उतावले हो गए हैं। एक ऐसा ही मामला बिहार के दरभंगा से साम ...और पढ़ें

    मोबाइन ने बनाया दीवाना, मांग करने पर पिता ने दिलाने से किया इनकार; तो फंदे से झूल गया छात्र
    मोबाइन ने बनाया दीवाना, मांग करने पर पिता ने दिलाने से किया इनकार; तो फंदे से झूल गया छात्र

    संवाद सहयोगी, दरभंगा। बिहार के दरभंगा में इंटर के छात्र ने अपने पिता से मोबाइल दिलाने की मांग की। पिता द्वारा एंड्रायड मोबाइल खरीदने से इनकार करने पर छात्र ने गले में फंदा डाल खुदकुशी करने की कोशिश की। इससे छात्र की हालत गंभीर हो गई।

    गंभीर हालत में उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति में सुधार की बात सामने आई है। घटना मधेपुरा जिले के भेलार थाना क्षेत्र के परसाही गांव में रविवार की बताई जा रही है।

    एंड्रायड मोबाइल खरीदने की मांग

    जानकारी के अनुसार, परसाही निवासी कृष्ण कुमार यादव के पुत्र संदीप कुमार (19) पिछले कई दिनों से एंड्रायड मोबाइल खरीदने के लिए कह रहा था। मध्यमवर्गीय कृषक पिता के इनका करने पर वह रविवार की सुबह करीब 10 बजे घर में ही फंदा लगाकर झूल गया।

    आनन-फानन में स्वजन उसे मधेपुरा सदर अस्पताल ले गए, जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच में इमरजेंसी में उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

    ये भी पढे़ं -

    दिवाली के बाद बिहार की हवा में घुला जहर, AQI पहुंचा 400 के पार; बेगूसराय फिर बना सबसे प्रदूषित शहर

    Sahibganj News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, लपटों के आगोश में आए तीन घर; दो बकरियों की जलने से मौत