Bihar Crime : सालों की मोहब्बत पर खौफनाक वार, 12 दिन में बदल गई खुशियों की कहानी
दरभंगा के अस्थुआ गांव में एक अंतरजातीय प्रेम विवाह खूनी अंजाम तक पहुंच गया। चार साल के प्रेम संबंध के बाद 12 दिन पहले शादी करने वाले शंकर ठाकुर की उसक ...और पढ़ें

गायत्री की फाइल फोटो व घटना की सूचना पर रोते बिलखते स्वजन।
HighLights
दरभंगा में अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद हत्या।
साले ने चाकू मारकर जीजा शंकर ठाकुर को मारा।
चार साल के प्रेम संबंध का दुखद अंत हुआ।
संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा) । दरभंगा के अस्थुआ गांव में लंबे समय तक पली-पढ़ी मोहब्बत की कहानी अचानक खौफनाक घटना में बदल गई।
चार साल से चल रहे प्रेम संबंध ने 12 दिन पहले शादी के बाद खुशियों का आगाज़ किया था, लेकिन शनिवार देर रात एक झगड़े ने युवती के पति शंकर ठाकुर की जान ले ली।
बता दें कि अस्थुआ गांव में अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज साला ने चाकू से हमला कर जीजा की हत्या कर अपनी ही बहन के सुहाग को ही उजाड़ दिया।
घटना के बाद गांव में तनाव के बीच लड़का पक्ष के बीच शोक का वातावरण है। शंकर ठाकुर का शव डीएमसीएच से पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते कोहराम मच गया।
मां मीना देवी अपने बेटे के शव से लिपटकर कर चीत्कार मार कर रो रही थी।पिता गणेश ठाकुर बेसुध होकर अपने बेटे को निहार रहे थे।आस पास की महिलाएं शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधा रही थी।
इस हृदय विदारक घटना से हर कोई मर्माहत था। शंकर के पिता गणेश ठाकुर गांव में सैलून चलाकर परिवार का जीवन यापन करते हैं। चार भाई में तीसरा शंकर ठाकुर कोलकाता में चालक का काम करता था।
युवती के पिता गुलाब राय गांव में किराना दुकान चलाते थे। युवक-युवती के बीच लगभग चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।जिसकी जानकारी दोनों परिवार के साथ ग्रामीणों को भी थी।
प्रेमी शंकर ठाकुर एवं उसकी प्रेमिका का घर आमने-सामने है। प्रेमिका तीन भाई व चार बहन में सबसे छोटी है। शंकर की भाभी रिंकू देवी ने बताया कि बहुत दिन से चल रहे प्रेम प्रसंग के बीच कोलकाता में शादी के बाद घर वालों को जानकारी दी थी।
इसके बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। शनिवार देर रात प्रेम विवाह से उपजे विवाद ने हिंसक रूप लेकर देवर शंकर की चाकू घोंप हत्या कर दी है।
पिता गणेश ठाकुर ने कहा कि उनके बेटे की हत्या सुनियोजित ढंग से कर दी गई है। पुत्र के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए जो करना पड़ेगा वह जरूर करेंगे।