Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: बेहद दिलचस्प है विधान परिषद में BJP की कमान संभालने वाले हरि सहनी का सियासी सफर, 2015 में ऐसे की शुरुआत

    By Mrityunjay BhardwajEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 05:54 PM (GMT+05:30)

    भाजपा नेता हरि सहनी के विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से दरभंगा भाजपा कार्यकर्ताओं और मछुआरा समाज में खुशी की लहर है। हरि सहनी 2022 में विधा ...और पढ़ें

    Hari Sahani BJP: बिहार भाजपा ने विधान परिषद में बदला नेता प्रतिपक्ष, हरि सहनी ने ली सम्राट चौधरी की जगह।
    Hari Sahani BJP: बिहार भाजपा ने विधान परिषद में बदला नेता प्रतिपक्ष, हरि सहनी ने ली सम्राट चौधरी की जगह।

    HighLights

    1. दरभंगा भाजपा कार्यकर्ताओं और मछुआरा समाज में खुशी की लहर।
    2. दरभंगा जिले के बहादुरपुर के रहने वाले है हरि सहनी।
    3. 2011 में पीटी टीचर के पद से त्यागपत्र देकर की थी राजनीतिक जीवन की शुरुआत ।

    जागरण संवाददाता, दरभंगा: भाजपा नेता हरि सहनी के विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से दरभंगा भाजपा कार्यकर्ताओं और मछुआरा समाज में खुशी की लहर है। हरि सहनी मूलरूप से दरभंगा जिले के बहादुरपुर के रहने वाले हैं। हरि सहनी की पहचान मझुआरा समुदाय के अलावा पिछड़ों के नेता के रूप में रही है।

    2011 में पीटी टीचर के पद से त्यागपत्र देकर राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले हरि सहनी ने मई 2011 में पहली बार जिला परिषद का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें बड़ी जीत मिली। वह करीब ढाई साल तक जिला परिषद के अध्यक्ष रहे।

    अपने पहले ही चुनाव से अपनी अलग छाप छोड़ने वाले हरि सहनी को प्रदेश भाजपा की काबिलियत को पहचानते हुए भाजपा ने 2015 में उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।

    कैसा रहा हरि सहनी का अबतक का राजनीतक सफर

    2015 में ही भाजपा ने उन्हें बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा, लेकिन वे चुनाव हार गए। 2020 विधानसभा चुनावों में भाजपा और वीआईपी गठबंधन में चुनाव लड़ रहे थे। वीआईपी की ओर से उन्हें केवटी से उम्मीदवार बनाया गया। हालांकि, बाद में टिकट वापस ले लिया गया। केवटी से भाजपा के टिकट पर डॉ. मुरारी मोहन झा ने जीत हासिल की।

    2020 में डॉ. मुरारी मोहन झा के लिए सीट छोड़ने वाले हरि सहनी को पार्टी ने 2022 में बिहार विधान परिषद में पार्षद मनोनीत कर इनाम दिया। हरि सहनी 2022 में विधान पार्षद मनोनीत किए गए। हरि सहनी की प्रतिभा से को देखते हुए विधान पार्षद के रूप में मनोनीत होने के महज एक साल दो महीने बाद ही भाजपा ने उन्हें विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया दिया है।

    खबरें और भी

    लनामिवि से पीएचडी भी कर रहे हैं हरि सहनी

    एम. कॉम उत्तीर्ण हरि सहनी अभी लनामिवि से पीएचडी भी कर रहे हैं। उनकी गिनती शालीन राजनीतिज्ञ के रूप में होती है। फिलहाल पूर्वी चंपारण जिले के संगठन प्रभारी हैं।

    हरि सहनी के चार बेटी और दो बेटे हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। मछुआरा समुदाय और समाज के कमजोर वर्ग की आवाज को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पूर्व विधान पार्षद अर्जुन सहनी और भाजपा के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी बहादुरपुर के गंज निवासी ही हैं।

    क्या बोले दरभंगा भाजपा जिलाध्यक्ष

    भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा है कि आज मिथिलावासियों के लिए उत्सव का दिन है। भाजपा ने मिथिला के लाल, गरीब के बेटे, निषाद समाज से आनेवाले हरि सहनी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाकर मिथिला को तोहफा देने का काम किया है।

    उन्होंने प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसनिया, केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय को धन्यवाद दिया है।