Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद युवक की हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार

    By Sadare Alam Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Mon, 30 Mar 2026 06:43 PM (IST)

    दरभंगा के सिंहवाड़ा में अंतरजातीय प्रेम विवाह के 12 दिन बाद शिवशंकर ठाकुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। लड़की पक्ष के लोगों ने इस शादी का विरोध किया था ...और पढ़ें

    पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपित। जागरण

    पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपित। जागरण

    HighLights

    1. अंतरजातीय प्रेम विवाह के 12 दिन बाद हत्या।

    2. लड़की पक्ष के चार लोगों पर हत्या का आरोप।

    3. तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में, गांव में पुलिस गश्त।

    संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा)। सिंहवाड़ा थाना स्थित अस्थुआ गांव में अंतरजातीय प्रेम विवाह के 12 दिनों बाद शिवशंकर ठाकुर की चाकू घोंप कर हत्या मामले में भाई पिंटू ठाकुर द्वारा बेंता थाना में दिए फर्द बयान पर सिंहवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    अंकित कांड में कहा है कि उनका भाई शिवशंकर कुमार ठाकुर गांव के ही गुलाब राय की पुत्री गायत्री कुमारी के साथ स्वेच्छा से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से लड़की पक्ष खुश नहीं थे।

    उसके पिता गुलाब राय,माता मिथिलेश देवी, भाई आलोक राय एवं चचेरा भाई जीतू राय बराबर शिवशंकर ठाकुर को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 28 मार्च की रात 10 बजे आलोक राय एवं जीतू राय योजना बना कर भाई शिवशंकर कुमार ठाकुर को घर से बाहर बुलाया।

    धमकी देकर कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरी बहन से शादी करने की। गाली-गलौच देकर कहा कि आज तुमको जान से मार देंगे। हल्ला गुल्ला सुनकर में परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल कर बीच बचाव करने लगे।

    इस बीच गुलाब राय अपने हाथ में छुरा लेकर पत्नी मिथिलेश देवी के साथ दौड़ते आकर बोलने लगे कि आज पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।

    इस दौरान आलोक राय अपने पिता गुलाब राय से छुड़ा लेकर भाई शिवशंकर कुमार ठाकुर पर पेट व दाहिना कंधा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

    लहूलुहान हालत में जब अपने भाई को बचा रहा था तो जीतू राय ने पकड़ लिया और आलोक राय को बोला कि इसको भी खत्म कर दो। जिसपर आलोक राय मुझ पर चाकू चलाया जिससे कान के नीचे गहरा जख्म बन गया।

    खबरें और भी

    इस बीच बीच बचाव करने के क्रम में पूर्व पंचायत समिति रिपु ठाकुर के पुत्र शिवम ठाकुर को गुलाब राय और मिथिलेश देवी ने लाठी डंडा से मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसके मुंह से खून आ गया एवं माथे के पिछले हिस्से में सुजन हो गया।

    शिवशंकर ठाकुर को खून से लथपथ अवस्था में देख कर उक्त चारों ने धमकी देते हुए कहा कि एक खून हुआ है। धीरे धीरे कर के सभी को खत्म कर देंगे, यह बोलकर वहां से भाग निकला।

    अपने भाई शिवशंकर कुमार को लेकर जख्मी हालत में डीएमसीएच पहुंचा। हालत गंभीर होने के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 29 मार्च की सुबह चार बजे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मेरा भतीजा शिवम कुमार ठाकुर का इलाज अभी डीएमसीएच में चल रहा है।

    सास-ससुर के साथ रह रही गायत्री 

    इधर थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने गिरफ्तार चार लोगों में तीन आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। युवती के भाई आलोक कुमार का इलाज पीएमसीएच में पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।

    इधर शिवशंकर ठाकुर की विधवा गायत्री देवी अपने सास-ससुर के अस्थुआ में रह रही है। गांव में पुलिस गश्त के बीच स्थानीय चौकीदार को युवक के घर पर प्रतिनियुक्त किया गया है।

    फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है। इस तरह की पहली घटना से हर कोई हतप्रभ है। युवक व युवती का घर आमने सामने है।सन्नाटा के बीच युवक के यहां सांत्वना देने के लिए ग्रामीण व सगे सबंंधी पहुंच रहे हैं।