विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी की बर्थडे पार्टी में चल रहा था बार-बालाओं का डांस, हुआ कुछ ऐसा... कैमरामैन के मुंह में पिस्टल डालकर मार दी गोली

Published: Fri, 01 Mar 2024 06:00 AM (IST)

बिहार में दरभंगा के मखनाहा गांव में बुधवार रात बर्थडे पार्टी कैमरामैन के मुंह में पिस्टल डालकर गोली मार दी ...और पढ़ें

बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाते लोग। (जागरण फोटो)
बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाते लोग। (जागरण फोटो)

HighLights

  1. वीडियोग्राफी छोड़ घर गए कैमरामैन को फोन पर बुलाया और मार दी गोली
  2. बहेड़ी थाना क्षेत्र के मखनाहा गांव की घटना, स्कार्पियो चालक गिरफ्तार
  3. आरोपी ने बेटी की जन्मदिन पार्टी पर आयोजित किया था बार-बालाओं का डांस

संवाद सहयोगी, दरभंगा। दरभंगा में बहेड़ी थाना क्षेत्र के मखनाहा गांव में बुधवार रात जन्मदिन की पार्टी की वीडियोग्राफी छोड़कर घर गए कैमरामैन को फोन पर बुलाया और मुंह में पिस्टल डालकर गोली मार दी गई। घायलावस्था में आरोपित उसे डीएमसीएच के इमरजेंसी गेट पर छोड़कर फरार हो गए।

एक घंटे बाद स्वजन पहुंचे, लेकिन मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान गांव के ही रामविलास सहनी के पुत्र कैमरामैन सुशील कुमार सहनी (22) के रूप में हुई। वह वीडियोग्राफी के अलावा स्नातक का छात्र भी था।

पुलिस ने इस मामले में चिलहां गांव निवासी स्कार्पियो चालक गोलू चौधरी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। गृहस्वामी व अन्य आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। घर में ताला लटका है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शराब के धंधे से जुड़ा राकेश सहनी बेटी के जन्मदिन की भव्य पार्टी का आयोजन किया था। पंडाल के अंदर बार-बालाओं का डांस चल रहा था। इसकी वीडियोग्राफी के लिए सुशील कुमार सहनी को बुलाया था।

क्यों मारी गोली?

रात करीब 12 बजे उसके कैमरे की बैट्री डिस्चार्ज हो गई। सुशील उसे चार्ज करने के लिए घर चला गया। इससे राकेश सहनी नाराज हो गया। फोन कर उसे घर से बुलाया। वीडियोग्राफी छोड़कर चले जाने के लिए गाली गलौच की। विरोध करने पर राकेश, कन्हैया सहनी, अरुण सहनी, मनीष सहनी आदि ने मारपीट की। इसके बाद राकेश ने सुशील के मुंह में पिस्टल डालकर गोली मार दी।

अस्पताल के गेट पर तोड़ा दम

लहूलुहान हालत में उसे स्कार्पियो से डीएमसीएच लाया। जहां गंभीर स्थिति देख उसे इमरजेंसी के गेट पर छोड़कर सभी फरार हो गए। स्कार्पियो चालक गोलू खून से सनी सुशील की शर्ट को भी खोलकर साथ लेते गया। इस बीच कैमरामैन की मौत हो गई।

वह अविवाहित था। उसके पिता रामविलास सहनी ने आरोप लगाया कि राकेश ने शराब धंधे से काफी संपत्ति अर्जित की है। उसके बारे में कई बार ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी।

बहेड़ी थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

बहेड़ी थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि गृहस्वामी की खोज में छापेमारी की जा रही है। मुख्य आरोपित के शराब धंधेबाज होने के बारे में छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से एक खोखा मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मर्डर पर वरीय पुलिस अधीक्षक का बयान

मृतक के स्वजन के बयान से आपसी विवाद की बात सामने आई है। रात्रि में कैमरामैन गया था। जहां आपस में बकझक हुई। इसी दौरान गोली चली। थानाध्यक्ष को दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।-जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा

यह भी पढ़ें: KK Pathak: केके पाठक की हो गई बिहार से छुट्टी, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे अपर मुख्य सचिव

Bihar Politics: कहीं बचे हुए विधायक भी न हो जाएं इधर से उधर! कांग्रेस को सता रहा डर, उठा लिया ये बड़ा कदम