Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jitan Sahani Murder: दरवाजे पर खून, 3 खाली गिलास और लाल बक्सा... सहनी हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा!

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 02:14 PM (GMT+05:30)

    जीतन सहनी हत्याकांड की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। दरभंगा पुलिस ने इस मामले में आईपीएस काम्या मिश्रा के नेतृत्व में SIT का गठन भी कर दिया है। पुलिस क ...और पढ़ें

    जीतन सहनी हत्याकांड में हुआ सबसे बड़ा खुलासा। (फोटो- जागरण)
    जीतन सहनी हत्याकांड में हुआ सबसे बड़ा खुलासा। (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. जीतन सहनी हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
    2. पुलिस को जहां लाश मिली, वहां मौजूद टेबल से तीन गिलास भी मिले हैं।
    3. पुलिस को जीतन सहनी के घर के पीछे एक लाल बक्सा भी मिला है।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Mukesh Sahani Father Murder मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या से पूरे बिहार में सनसनी फैल गई है। दरभंगा जिले में घटी इस घटना ने पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पैर फुला दिए हैं। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कई अहम सबूत हाथ लगने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस एक-एक कड़ी को जोड़ने में लग गई है।

    सोमवार देर रात जीतन सहनी की नृशंस हत्या की गई है। शव पर कई जगह गहरे जख्म हैं। पुलिस का मानना है कि धारदार हथियार से इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।

    लाल रंग का बक्सा खोलेगा राज!

    दरभंगा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जीतन सहनी के घर के पीछे मौजूद तालाब से एक लाल रंग का बक्सा मिला है। उस बक्से से पुलिस को कुछ कागजात मिले हैं। पुलिस हर डॉक्यूमेंट की गहनता से जांच कर रही है।

    दरभंगा के DIG बाबू राम ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि हमें सुबह सूचना मिली। FSL टीम जांच कर रही है। हमें कुछ महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    खबरें और भी

    टेबल पर मिले तीन खाली गिलास

    डीआईजी ने यह भी बताया कि हम अगले 6-8 घंटों में विस्तृत जानकारी देंगे। घर के पास के तालाब में कुछ कागजों से भरी एक छोटी अलमारी मिली है। टेबल पर तीन खाली गिलास भी पड़े मिले। हर पहलू की जांच की जा रही है।

    वहीं, ADG पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि बक्से और गिलास के साथ-साथ तीन बाइक भी मिली हैं। उनकी भी जांच की जा रही है।

    ग्रामीणों ने क्या बताया?

    बता दें कि जीतन सहनी की लाश सबसे पहले ग्रामीणों ने ही देखी थी। ग्रामीणों ने बताया कि जीतन सहनी रोजाना सुबह 4 बजे भजन बजाया करते थे, लेकिन आज सुबह कोई आवाज नहीं आई। शक होने पर ग्रामीण घर पहुंचे और दरवाजे को टूटा पाया। दरवाजे पर खून के धब्बे भी थे और जीतन शहनी की लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

    लाल बक्से से गुमराह करने की कोशिश

    दरभंगा पुलिस को घर के पीछे से जब लाल बक्सा मिला तो हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने शक जाहिर किया कि लाल बक्से से गुमराह करने की कोशिश की जा सकती है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के मुताबिक, एक बक्सा घर के पीछे मिला है। आशंका है कि चोरी के दौरान हत्या कर दी गई हो या हत्यारों ने ध्यान भटकाने के लिए बक्सा बाहर फेंक दिया। पुलिस तमाम पहलुओं पर छानबीन कर रही है। ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है।

    ये भी पढ़ें- IPS Kamya Mishra: कौन हैं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा? जिन्हें सौंपी गई जीतन सहनी हत्याकांड की जांच

    ये भी पढ़ें- Jitan Sahani Murder: सबसे पहले किसने देखी जीतन सहनी की लाश, घर के पीछे पुलिस को क्या मिला? सामने आए ये तथ्य