Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'लालू नहीं जीतने चाहिए...', Prashant Kishor ने तारीफ करते हुए RJD सुप्रीमो के लिए क्यों कह दी ये बात?

    By Yogesh SahuEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 04:58 PM (IST)

    Prashant Kishor बिहार में प्रशांत किशोर इन दिनों दरभंगा जिले में जन सुराज पदयात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गौड़ाबौराम और घनश्यामपुर प्रखंड म ...और पढ़ें

    'लालू नहीं जीतने चाहिए...', Prashant Kishor ने तरीफ करते हुए RJD सुप्रीमो के लिए क्यों कह दी ये बात?
    'लालू नहीं जीतने चाहिए...', Prashant Kishor ने तरीफ करते हुए RJD सुप्रीमो के लिए क्यों कह दी ये बात?

    डिजिटल डेस्क, दरभंगा। Prashant Kishor : बिहार के दरभंगा जिले में जन सुराज अभियान के तहत पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने लालू की तारीफ करते हुए तंज कसा है।

    दरअसल, प्रशांत किशोर के दो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं। इनमें वह लोगों को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले वीडियो में प्रशांत किशोर कहते हैं कि नेता लोग आकर कहेंगे कि देश के लिए वोट दो। कोई कहता है कि अपनी जाति वाले को जिताना है, इसलिए वोट दो। कोई कहता है कि मुसलमान को हराना है, इसलिए वोट दो।

    कोई कहता है कि लालू नहीं जीतने चाहिए, इसलिए वोट दो। कोई कह रहा है कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है, इसलिए वोट दो। हम आपको एक पंक्ति में सिखा रहे हैं। वोट जिसको देना है दो लेकिन वोट अपने बच्चों के लिए दो। अगर आप अपने बच्चों के लिए वोट नहीं दोगे तो आपके बच्चों की चिंता कोई नहीं करेगा।

    हाथ उठाइए और बोलिए...

    दूसरे वीडियो में प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि जितने आदमी आप आए हैं, जरा सोचकर बताइए कि आपको अपने बच्चों की चिंता है कि नहीं है? हाथ उठाइए और बोलिए... हाथ नीचे कीजिए। सब पूरा गांव झूठ बोल रहा है। अभी हम आए हैं आपके गांव में पैदल चलकर। सौ बच्चे रास्ते में मिले हैं, उनमें से आधे से ज्यादा के शरीर पर कपड़ा नहीं है।

    खबरें और भी

    आपका जितना छोटे बच्चे हैं, ज्यादातर के पैरों में हवाई चप्पल नहीं है। दिनभर आप जितने स्कूल देखे हैं, एक भी स्कूल में आपका बच्चा पढ़ता हुआ नहीं दिखा। हर जगह लड़के सब रोड पर घूम रहे हैं। यहां आप हाथ उठाकर कह रहे हैं कि बच्चे की चिंता है।

    अभी कल वोट होगा तो जिन नेताओं ने आपके बच्चों की ये दुर्दशा की है। उसी नेता को जात-धर्म के नाम पर वोट दीजिएगा और फिर कहते हैं कि बच्चों की चिंता है। बच्चों की जिसको चिंता है, वो रात-दिन अपने बच्चे का जीवन बनाने में लगा हुआ है।

    लालू जी कितने अच्छे बाप हैं : प्रशांत किशोर

    देखिए लालू जी (Lalu Yadav) कितने अच्छे बाप हैं। लड़का नौवीं पास नहीं है, लेकिन रात-दिन लगे हुए हैं कि हमारा लड़का मुख्यमंत्री बने। बिहार का राजा बने। हम कहते हैं तो लोग समझते हैं कि हम लालू जी की शिकायत कर रहे हैं। अरे हम लालू जी की तारीफ कर रहे हैं। आप अपनी दुर्दशा देखिए।

    आपका लड़का मैट्रिक पास कर गया। बीए कर लिया, एमए कर लिया। उसको चपरासी की नौकरी नहीं मिल रही है, लेकिन आपको उसकी कोई चिंता नहीं है। आप तो जात का झंडा उठाकर घूम रहे हैं। आप धर्म का झंडा उठाए हुए हैं। आप नहीं भोगेंगे तो कौन भोगेगा?

    यह भी पढ़ें

    'मां सीता का तलाक हुआ था...', MP के नए सीएम Mohan Yadav पर भड़के JDU नेता; पुराना VIDEO शेयर कर BJP को दिखाया आईना

    NDA में खटपट करा सकती हैं 19 लोकसभा सीटें, क्या चिराग और पशुपति पारस के बीच होगा समझौता?