Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB Bihar board 10th result : पुजारी के बेटे प्रशांत मिश्रा ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में किया कमाल, राज्य में 10वां स्थान

    By Arun Kumar Pathak Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Sun, 29 Mar 2026 07:03 PM (GMT+05:30)

    BSEB Bihar board 10th result 2026 : प्रशांत कुमार मिश्रा ने मैट्रिक परीक्षा में 481 अंक प्राप्त कर बिहार में 10वां और दरभंगा में पहला स्थान हासिल किया ...और पढ़ें

    अपनी मां के साथ प्रशांत कुमार मिश्रा। जागरण

    अपनी मां के साथ प्रशांत कुमार मिश्रा। जागरण  

    HighLights

    1. प्रशांत मिश्रा ने मैट्रिक परीक्षा में राज्य में 10वां स्थान प्राप्त किया।

    2. दरभंगा जिले में 481 अंकों के साथ प्रशांत बने टॉपर।

    3. पुजारी पिता के बेटे प्रशांत का लक्ष्य यूपीएससी उत्तीर्ण करना है।

    संवाद सहयोगी, जाले(दरभगा) । Bihar Board 10th Result 2026 : प्रखंड के बिहारी गांव के संतोष कुमार मिश्रा के पुत्र प्रशांत कुमार मिश्रा ने 481 अंक लाकर मैट्रिक परीक्षा में राज्य में 10वां एवं जिले में पहला स्थान हासिल किया है। उसके पिता पुजारी व मां गृहिणी हैं।

    प्रशांत का लक्ष्य यूपीएससी उत्तीर्ण करना है। मैट्रिक परीक्षा परिणाम आते ही प्रशांत कुमार के गांव बिहारी में खुशी की लहर दौड़ गई है।

    जाले प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, राढ़ी के छात्र प्रशांत कुमार मिश्रा के पिता महाराष्ट्र के पुणे में पूजा पाठ का कार्य करते हैं। उसने यह साबित कर दिया कि लगन और मेहनत के आगे हर मुश्किल छोटी पड़ जाती है।

    प्रशांत ने हिंदी में 95, संस्कृत में 95, गणित में 98, सामाजिक विज्ञान में 96 और विज्ञान में 97 अंक हासिल किए। प्रशांत अपनी मां के साथ गांव में रहकर पढ़ाई करता है। उसकी दो बहनें खुशी स्नातक पांचवें सेमेस्टर की छात्रा है।

    रीना सातवीं की छात्रा है। प्रशांत ने बताया कि गांव के युवाओं द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में शामिल होकर उनका मनोबल बढ़ा। इस वर्ष हुई प्रतियोगिता में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

    मैट्रिक परीक्षा में दरभंगा जिले के टाप टेन

    • नाम----स्कूल--प्राप्तांक----रैंकप्रशांत कुमार मिश्र--उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, बिहारी राढ़ी--481--1
    • कंचन कुमारी--ओंकार हाई स्कूल,सुपौल् बाजार--478--2
    • खदीजा परवीन-- उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, सनखेरहा उर्दू- 476--3
    • प्रिंस कुमार यादव--डीएन हाई स्कूल, पंचोभ--475--4
    • दिलशाद अहमद खान--उत्क्रमित हाई स्कूल तरवारा, बिरौल--474--5
    • वैष्णवी--प्लस टू एमएल एकेडमी, लहेरियासराय--471--6
    • प्रिया कुमारी--उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, कठरा--471--6
    • श्रुति सुमन--हायर सेकेंडरी स्कूल रुपौली--471--6
    • आशीष रंजन-- एलएम हाई स्कूल आनंदपुर--469--7
    • निधि कुमारी-- उत्क्रिमत हाई स्कूल ननौरा, अंदामागडी--468--8
    • हर्ष कुमार--उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल महमूदा--468--8
    • नीतीश साहू--उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, मधुपुर टेकटार-468--8
    • कृणाल राय--हायर सेकेंडरी स्कूल मोरो--468--8
    • हरिओम कुमार झा--हायर सेकेंडरी स्कूल डुमरी--468--8
    • शिवम कुमार-उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल,उजान मनीगाछी--467--9
    • आदित्य कुमार--श्री सहदेव यादव हाई स्कूल भच्छी उज्जैना--467--9
    • राजन कुमार-- उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, किरतपुर--467--9
    • प्रिया भारती--उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, कबीरचक सदर--466--10
    • सोनाली कुमारी--डीएन हाई स्कूल पंचोभ--466--10
    • सुमन कुमारी--मिथिला हाई स्कूल, अस्थुआ--466--10
    • आयशा परवीन--उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धूसी उर्दु, नेहरा पश्चिम--466--10
    • सुमित कुमार कर्ण--उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय,सोनकी सदर--466--10
    • अमन कुमार--मिथिला हाई स्कूल अस्थुआ--466--10
    • अरविंद कुमार-- उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्रह्मपुर पूर्वी जाले--466--10

    खबरें और भी