Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samastipur Lok Sabha Result: शांभवी चौधरी को जिताने में किसका हाथ? राज से उठा पर्दा; ऐसे रचा गया चक्रव्यूह

    Updated: Sat, 08 Jun 2024 05:29 PM (IST)

    Samastipur News समस्तीपुर लोकसभा चुनाव में कुशेश्वरस्थान दोनों प्रखंड के एनडीए गठबंधन में शामिल दलों के अध्यक्षों ने गठबंधन के उम्मीदवारों को अपने बूथ ...और पढ़ें

    शांभवी चौधरी को जिताने के लिए रचा गया था चक्रव्यूह ( फेसबुक फोटो)
    शांभवी चौधरी को जिताने के लिए रचा गया था चक्रव्यूह ( फेसबुक फोटो)

    HighLights

    1. समस्तीपुर लोकसभा सीट पर शांभवी चौधरी को जिताने में पंचायत स्तर तक की भूमिका निभाई गई
    2. मुकाबला शांभवी चौधरी और आइएनडीआइए से कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी के बीच था

     संवाद सहयोगी, कुशेश्वरस्थान (समस्तीपुर)। Samastipur Election Result 2024: समस्तीपुर लोकसभा चुनाव में कुशेश्वरस्थान दोनों प्रखंड के एनडीए गठबंधन में शामिल दलों के अध्यक्षों ने गठबंधन के उम्मीदवारों को अपने बूथों पर बढ़त दिलाने में सफल रहे। इस मामले में आइएनडीआइए के अध्यक्ष एनडीए से पीछे रह गए। इस लोकसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए की ओर से लोजपा (आर) के प्रत्याशी शांभवी चौधरी (Shambhavi Choudhary) और आइएनडीआइए से कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी के बीच था।

    इन नेताओं पर थी जिम्मेदारी

    दोनों गठबंधन में शामिल दलों के अध्यक्षों पर अपने उम्मीदवारों को अधिक वोट दिलाने की जवाबदेही थी। खासकर अध्यक्षों को उनके अपने बूथ पर विरोधी से अधिक वोट आता है या नहीं। इसको लेकर सभी प्रखंड अध्यक्षों की साख पर दांव लगी थी। मतगणना के बाद जो तस्वीर सामने आई है। उसमें एनडीए में शामिल दलों के अध्यक्षों ने अपनी साख बचाने में कामयाब रहे।

    आइएनडीआइए के अध्यक्ष इसमें पीछे छूट गए

    जबकि, आइएनडीआइए के अध्यक्ष इसमें पीछे छूट गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी मतगणना रिपोर्ट के अनुसार विधायक अमन भूषण हजारी ने मध्य विद्यालय कुशेश्वरस्थान बालक के बूथ संख्या 194 पर अपना मताधिकार का प्रयोग किया। इस बूथ पर लोजपा की शांभवी चौधरी को 573 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी को 214 वोट मिले। जदयू एनडीए गठबंधन में शामिल है।

    विधायकों को भी दी गई थी जिम्मेदारी

    लिहाजा विधायक पर लोजपा प्रत्याशी को उनके अपने बूथ पर अधिक वोट दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी थी। जिसमें उन्होंने एक हद तक सफल रहे। जबकि विधायक हजारी के भतीजे कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी को उस बूथ पर कम वोट पड़े। भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी एवं प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंकर कुमार चौधरी बूथ संख्या 95 के मतदाता हैं। इस मतदान केंद्र पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चौधरी अपने गठबंधन के प्रत्याशी शांभवी चौधरी को 478 वोट दिलाने में सफल रहे। वहीं कांग्रेस को मात्र 67 वोट से ही संतोष करना पड़ा।

    खबरें और भी

    राजद प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर राय के बूथ संख्या 174 पर 494 मत कांग्रेस के पक्ष में दिलाने में सफल हुए। इस बूथ पर लोजपा 298 मत लाकर कड़ी टक्कर दी। जबकि जदयू प्रखंड अध्यक्ष के बूथ संख्या 121 में लोजपा को 189 और कांग्रेस को 51 मत मिले। लोजपा (आर) के गणेश पाठक के बूथ संख्या 105 पर लोजपा को 402 तथा कांग्रेस को 94 वोट मिले।

    बूथ वाइस वोट कितने मिले

    पूर्वी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अजय कुमार राय के बूथ संख्या 234 पर शांभवी चौधरी को 471 तथा कांग्रेस को 100, जदयू पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राय के बूथ संख्या 189 पर शांभवी को 518 तथा कांग्रेस को 105, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राम भजन यादव के बूथ संख्या 259 पर शांभवी को 366 वोट मिले। वहीं कांग्रेस पार्टी को केवल 184 वोट प्राप्त हुए। लोजपा पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष सिकेन्दर यादव अपने बूथ संख्या 250 पर कांग्रेस से पिछड़ गए। इस बूथ पर कांग्रेस को 318 और लोजपा को 207 वोट से संतोष करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें

    Ramkripal Yadav: रामकृपाल यादव का खेल किसने किया खराब? राज से हट गया पर्दा; सियासी हलचल हुई तेज

    Pappu Yadav: नायक के अंदाज में पप्पू यादव ने लिया एक्शन, पूरे पूर्णिया में हो रही तारीफ; तुरंत दे दिया ये ऑर्डर