Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

     Bihar Board 12th Topper 2026 : बिहार बोर्ड इंटर साइंस टॉपर सत्यम कुमार ने राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया

    By Sadare Alam Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Mon, 23 Mar 2026 05:54 PM (IST)

    BSEB 12th toppers : दरभंगा के सनहपुर स्थित प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के छात्र सत्यम कुमार ने इंटर साइंस परीक्षा में 476 अंक प्राप्त कर राज्य ...और पढ़ें

    सत्यम को मिठाई खिलाते प्रधाना ध्यापक डा. अविनाश। जागरण

    सत्यम को मिठाई खिलाते प्रधाना ध्यापक डा. अविनाश। जागरण

    HighLights

    1. सत्यम कुमार ने इंटर साइंस में 476 अंक प्राप्त किए।

    2. राज्य स्तर पर चौथा स्थान हासिल कर नाम रोशन किया।

    3. सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

    संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा) । BSEB Bihar board 12th toppers : प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सनहपुर के अंतर स्नातक विज्ञान का छात्र सत्यम कुमार ने इंटर साइंस की परीक्षा में 476 अंक प्राप्त राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर जिला, प्रखंड एवं लखनपुर गांव का नाम रौशन किया।

    मूल रूप से मुजफ्फरपुर कटरा प्रखंड के लखनपुर निवासी कृषक मुन्ना कुमार, गृहणी गीता देवी के पुत्र सत्यम प्रारंभिक काल से मेधावी रहे हैं। मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम स्थान पा चुके हैं।

    मध्य वर्गीय परिवार के सत्यम ने सीमावर्ती क्षेत्र के सनहपुर हाईस्कूल स्कूल में पठन-पाठन कर सफलता हासिल की है। हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक डा. अविनाश कुमार ने बताया कि सत्यम को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने टापर्स श्रेणी में नाम आने के बाद सत्यापन को लेकर बुलाया गया था।

    सत्यम अपने बेहतर रैंक को लेकर पूरी तरह आश्वस्त था। इधर सत्यम ने मोबाइल पर बताया कि माता पिता व शिक्षक के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर यह मुकाम हासिल किया है।

    सत्यम कुमार कम्प्यूटर साइंस के क्षेत्र में पठन-पाठन कर साफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। दो भाइयों में बड़े सत्यम कुमार के पिता मुन्ना कुमार अपने पुत्र के प्रति आश्वस्त हैं कि वह आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करेगा।

    सत्यम से छोटा भाई आदर्श कुमार दसवीं का छात्र है। सोमवार को परिणाम घोषित होने के बाद सनहपुर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों ने सत्यम के पिता को पाग चादर व पुष्प से सम्मानित किया।

    खबरें और भी