Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir Pran Pratishtha : दरभंगा की सुधा मिश्रा ने चित्रों में रची राम कथा, आज अयोध्या में दिखाई जाएगी पेंटिंग

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 12:48 PM (GMT+05:30)

    Ram Mandir अयोध्या में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीरामलला विराजमान हो गए हैं। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का उल्लास और बढ़ गया। इधर इसके लिए ...और पढ़ें

    Ram Mandir : दरभंगा की सुधा मिश्रा ने चित्रों में रची राम कथा, आज अयोध्या में दिखाई जाएगी पेंटिंग
    Ram Mandir : दरभंगा की सुधा मिश्रा ने चित्रों में रची राम कथा, आज अयोध्या में दिखाई जाएगी पेंटिंग

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व देश भर के पेंटिग (अकादमी) कलाकार कैनवास पर रामकथा व अयोध्या की संस्कृति को उकेर रहे हैं।

    इन कलाकारों को यह अवसर स्वदेश संस्थान ने दिया है। संस्थान की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में 500 से अधिक अकादमी कलाकार रामकथा या अयोध्या से संबंधित चित्र बनाकर आनलाइन भेज चुके हैं।

    देश के विभिन्न राज्यों से आमंत्रित 34 कलाकारों में दरभंगा जिले की सुप्रसिद्ध अकादमी (मिथिला चित्रकला) कलाकार सुधा मिश्रा भी शामिल हैं।

    इन्हें अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर आनलाइन आयोजित अंतरराष्ट्रीय रामकथा कला प्रदर्शनी में आमंत्रित किया गया है।

    मिथिला पेंटिंग बनाती सुधा मिश्रा।

    मूल रूप से दरभंगा शहर के लक्ष्मीसागर मोहल्ला निवासी संजीव कुमार मिश्रा की पत्नी सुधा मिश्रा की पेंटिंग जन-जन के राम को इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। इस मिथिला चित्रकला में रामकथा पर 'राम दरबार' दर्शाया गया है।

    यह भी पढ़ें

    Photos : 'बजाओ ढोल.. मेरे घर राम आए हैं...', बिहार शरीफ में कण-कण हुआ श्रीराम का... मंदिरों में उमड़े भक्त

    Ram Mandir Pran Pratishtha: आज पटना में कई मार्गों पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इस रूट पर नहीं मिलेगी एंट्री; यहां पढ़ें पूरा ट्रैफिक प्लान