Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दूसरे धर्म की युवती से 'Love' का दर्दनाक अंत, दरभंगा के युवक की मुंबई में सात टुकड़ों में मिली लाश

    Updated: Thu, 14 Nov 2024 10:38 PM (IST)

    प्रेम प्रसंग में एक युवक की मुंबई में निर्मम हत्या कर दी गई। उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। मृतक की पहचान दरभंगा के रहने वाले रघुनंदन पासवान के ...और पढ़ें

    दरभंगा के युवक की प्रेम संबंध में मुंबई में हत्या, किए सात टुकड़े।
    दरभंगा के युवक की प्रेम संबंध में मुंबई में हत्या, किए सात टुकड़े।

    HighLights

    1. लड़की से प्रेम संबंध को लेकर हुई वारदात, भाइयों पर हत्या का आरोप
    2. सूचना के बाद बहेड़ा निवासी स्वजन में कोहराम, पिता मुंबई रवाना
    3. पास के गांव की निवासी लड़की कुछ माह पहले भाइयों के पास गई थी मुंबई

    संवाद सहयोगी, बेनीपुर (दरभंगा)। बहेड़ा थाना क्षेत्र के कन्हौली निवासी जितेंद्र पासवान के पुत्र रघुनंदन पासवान उर्फ राघव पासवान (19) की दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम संबंध के चलते मुंबई में टुकड़े-टुकड़े काटकर हत्या कर दी गई।

    घटना की सूचना गुरुवार को मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। पिता मुंबई रवाना हो गए हैं। बताया जाता है कि रघुनंदन का प्रेम संबंध उसके गांव से करीब चार किलोमीटर दूर इब्राहिमपुर गांव निवासी एक नाबालिग लड़की से चल रहा था। लड़की के परिवार वाले इसके खिलाफ थे।

    इसे लेकर कई बार रघुनंदन के स्वजन से शिकायत की गई। कुछ महीने पहले स्वजन ने लड़की को इब्राहिमपुर से मुंबई भेज दिया। वहां उसके भाई रहकर काम करते हैं। तीन माह पहले रघुनंदन भी मुंबई चला गया। वहां से वह अपने साथियों के पास पुणे चला गया।

    दोबारा पुणे से मुंबई गया था रघुनंदन

    रघुनंदन अपने साथी समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के खैरापुर निवासी आशीष पासवान, सुमित पासवान एवं गोलू पासवान के साथ 31 अक्टूबर को दोबारा पुणे से मुंबई गया। आरोप है कि उसके साथियों ने ही उसे लड़की के स्वजन के हवाले कर दिया।

    उसी दिन सात टुकड़ों में काटकर रघुनंदन की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को ठिकाने लगा दिया गया। उसे बोरी में बंद कर फेंक दिया गया।

    हाथ पर बने टैटू से हुई पहचान

    • युवक के हाथ पर बना आरए टैटू पहचान में मददगार साबित हुआ। टुकड़े-टुकड़े बरामद शव को लेकर भायंदर पुलिस ने जांच शुरू की।
    • इस दौरान जानकारी मिली कि ऑटो से एक शव को ठिकाना लगाने के लिए कहीं ले जाया गया है। पुलिस ने जांच के क्रम में ऑटो चालक को पकड़कर पूछताछ की तो मामला सामने आया।
    • ऑटो चालक के बयान के आधार पर पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंची। पीड़ित युवक के स्वजन ने बहेड़ा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी लड़की के चार भाइयों और दो महिलाओं पर हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया है।

    दवा की दुकान में काम करते हुआ था प्रेम

    रघुनंदन पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई एवं उनसे तीन छोटी बहनें स्कूल में पढ़ती हैं। मां अंजू देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। स्वजन ने बताया कि रघुनंदन पहले बेनीपुर की एक दवा दुकान में काम करता था। वहां उसे उक्त लड़की से प्रेम हुआ।

    खबरें और भी

    दूसरे समुदाय के होने के कारण लड़की स्वजन इसे स्वीकार नहीं पा कर रहे थे। इस संबंध में बहेड़ा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस ने रघुनंदन पासवान के अपहरण के संबंध में जानकारी दी थी। उसकी हत्या के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

    यह भी पढ़ें

    Bhagalpur News: भागलपुर कोर्ट में साइबर फ्रॉड का खेल हुआ बेनकाब, जज की सूझबूझ से बचे 80,000 रुपये

    Bhagalpur News: पश्चिम बंगाल के फर्जी दस्तावेज पर चल रहे बिहार में सैकड़ों सिम, साइबर शातिर-अपराधी कर रहे इस्तेमाल