Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सवर्णों को अलग-थलग करने का प्रयास', ब्राह्मण काउंसिल आफ इंडिया की बैठक में यूजीसी बिल पर चिंता

    By Rahul Kumar Gupta Edited By: Ajit kumar
    Updated: Mon, 02 Mar 2026 11:55 AM (IST)

    UGC Bill Controversy: दरभंगा के बिरौल में ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक हुई, जिसमें यूजीसी से जुड़े प्रस्तावित बिल पर चिंता जताई गई। बैठक में समा ...और पढ़ें

    Brahmin Council Meeting: दरभंगा के बिरौल में बैठक करते ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य। फोटो: जागरण

    Brahmin Council Meeting: दरभंगा के बिरौल में बैठक करते ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य। फोटो: जागरण  

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बिरौल (दरभंगा)। Upper Caste Rights: दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड में ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक संरक्षण और वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में यूजीसी से जुड़े प्रस्तावित बिल को लेकर चिंता व्यक्त की गई और इसे सवर्ण वर्ग को अलग-थलग करने का प्रयास बताया गया।

    प्रखंड के ग्राम डुमरी स्थित मदन चौधरी के आवासीय परिसर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सोहन चौधरी ने की। कार्यक्रम में जिला संरक्षक रामकुमार मिश्र सहित कई पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    जिला संरक्षक रामकुमार मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करते हुए सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज तभी मजबूत होगा जब सभी लोग एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे।

    यूजीसी से जुड़े प्रस्तावित विधेयक पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी वर्ग को अलग-थलग करने की कोशिश होती है तो इससे सामाजिक विभाजन बढ़ सकता है। उन्होंने सरकार से इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की।

    नव भारत युवा सामाजिक संगठन के अध्यक्ष कमलेश राय ने समाज में आपसी सहयोग और सहभागिता को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि सुख-दुख में साथ खड़े रहने से ही संगठन मजबूत होता है। साथ ही नई पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने पर बल दिया।

    खबरें और भी

    जिला उपाध्यक्ष पवन राय ने कहा कि देश की प्रगति योग्यता के आधार पर ही संभव है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में योग्यता की उपेक्षा हो रही है। वहीं कौशल झा ने न्याय को जातिगत आधार पर विभाजित करने पर सवाल उठाते हुए इसे उचित नहीं बताया।

    बैठक में प्रदेश महासचिव कैलाश कुमार चौधरी सहित शिबू झा, रंजन झा, इंद्रमोहन चौधरी, संजय राय, अश्वनी चौधरी, टुन्ना मिश्र, मनोज ठाकुर, शंभू चौधरी, जितेंद्र चौधरी, मोहन चौधरी, संतोष चौधरी, लंकेश आचार्य और विकास चौधरी समेत दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

    बैठक का समापन समाज की एकजुटता और अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।