विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: सुपौल से दिल्ली जा रही बस में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार; 125 यात्री थे सवार

Published: Thu, 03 Apr 2025 10:30 AM (IST)Updated: Thu, 03 Apr 2025 12:17 PM (IST)

सुपौल से दिल्ली जा रही एक चलती बस में अचानक आग लग गई। अफरातफरी में 10-12 लोगों को हल्की चोटें ...और पढ़ें

सुपौल से दिल्ली जा रही बस में पकड़ ली आग (जागरण)
सुपौल से दिल्ली जा रही बस में पकड़ ली आग (जागरण)

HighLights

  1. सुपौल से दिल्ली जा रही बस में 125 यात्री सवार थे
  2. यात्री के मुताबिक 3 किलोमीटर पहले ही आग सुलग गई थी

जागरण संवाददाता, पूर्वी चंपारण। सुपौल से दिल्ली जा रही एक चलती बस में आग लग गई। घटना के बाद चालक ने बस को रोक सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया गया कि बस में 125 यात्री सवार थे। इस यात्रा के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। कई लोग जान बचाने के लिए खिड़की से भी कूद गए। वहीं बच्चों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बस में आग लगने की वजह क्या थी। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट बता रहे तो कुछ गर्मी को भी कारण बता रहे हैं।

अफरातफरी में 10 से 12 लोगों को चोटें आईं

यात्रियों की माने तो सभी यात्री सुरक्षित निकल गए हैं। अफरातफरी में दस-बारह लोगों को हल्की चोटें आई है। एक चालक ने बताया कि तीन किलोमीटर पहले से आग सुलग रही थी। लेकिन चालक जबरदस्ती बस चला रहा था।

लेकिन यात्रियों के दबाव के बाद बस को रोका गया और सभी यात्री बस से बाहर निकले। बस शिवगुरु कंपनी की बताई जा रही है। जबतक लोग कुछ समझ पाते बस धू-धू कर जलने लगी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने

स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, पर सभी विफल रहे और बस जलकर राख् हो गया। बताया गया सभी यात्री रात में ही अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान कर गए।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।