विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: रस्म अदायगी के नामपर हनीमून का टिकट मांग रहा था दूल्हा, आहत दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम कि दंग रह गए बराती

By Sanjay SinghEdited By: Mohit Tripathi
Updated: Thu, 30 Nov 2023 12:36 AM (IST)

पूर्वी चंपारण चकिया में एक दूल्हे को शादी के दौरान सोने की चैन और हनीमून का टिकट मांगना महंगा पड़ गया। एक रस्म के दौरान लड़के द्वारा सोने की चैन व हनीम ...और पढ़ें

दूल्हे और उसके भाई की हरकत से आहत थी दूल्हन। (सांकेतिक फोटो)
दूल्हे और उसके भाई की हरकत से आहत थी दूल्हन। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. शादी के दौरान सोने की चैन व हनीमून का टिकट मांगना पड़ा महंगा।
  2. दूल्हे और उसके भाई की हरकत से आहत दूल्हन ने वापस लौटाई बारात।

संवाद सूत्र, चकिया (पूर्वी चंपारण)। बारात आई, जयमाला हुआ, सिंदूरदान भी हुआ, लेकिन उसके बाद एक रस्म के दौरान लड़के द्वारा सोने की चैन व हनीमून के टिकट की मांग के बाद लड़की ने शादी को नकारते हुए लड़के के साथ जाने से मना कर दिया। मामला पूर्वी चंपारण के चकिया शहर के कुंअवा की है, जहां मंगलवार रात पटना से आई बारात बुधवार को बिना लड़की के वापस लौट गई।

दुल्हन ने शादी से किया इनकार

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पटना के बाकरगंज से पवन कुमार की बारात कुंअवा आई थी। सिंदूरदान के बाद एक रस्म अदायगी के दौरान दुल्हा पवन ने सोने की चेन व हनीमून की टिकट की मांग कर दी।

इससे नाराज दुल्हन सोनी ने इस शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। दोनों पक्षों में नोंक-झोंक की स्थिति उत्पन्न हो गई।

वापस लौटाई बारात

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जहां थानाध्यक्ष व पूर्व मुखिया राधेश्याम प्रसाद के समक्ष दोनों पक्षों ने अपनी बातें रखी। लोगों ने बधु पक्ष को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन के इनकार के बाद बुधवार को बिना दुल्हन के बारात वापस हो गई।

दूल्हन की मां की बिगड़ी तबीयत

घटनाक्रम को देख दुल्हन सोनी की मां की तबीयत बिगड़ गई, जिसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। लड़की मूल रूप से झारखंड के रांची की निवासी है। यहां ननिहाल से उसकी शादी हो रही थी।

दूल्हे और उसके भाई की हरकत से आहत थी दूल्हन

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दूल्हा पवन और उसके बड़े भाई के व्यवहार ने दुल्हन सोनी को काफी आहत कर दिया। सोनी को शादी से इनकार की जिद पर अड़े देख स्वजनों ने भी अनहोनी की आशंका से उसका समर्थन किया। जिसके बाद आज बारात वापस बिना दुल्हन के ही लौट गई।

यह भी पढ़ें: Bihar: इंडो-नेपाल बार्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, आधार कार्ड व बांग्लादेशी पहचान पत्र समेत कई कागजात बरामद

Bihar News: 'जात-पात करने वाली सरकार चाहिए या गुजरात जैसा विकास', प्रशांत किशोर का सीएम नीतीश पर बड़ा हमला