यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
...जब फ्लाईओवर के नीचे अटक गया हवाई जहाज, ना इधर जा सका ना उधर; फिर तो लोगों के बीच मच गई इसकी होड़
बिहार के पीपराकोठी में शुक्रवार को सड़क पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां एक ओवरब्रिज के नीचे ट्रेलर पर लदा हवाई जहाज फंस गया। इसके बाद तो पुलिस ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस की तत्परता के बीच काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित तरीके से निकाला गया ओवरब्रिज के अंदर से हवाई जहाज व ट्रेलर
- बीच सड़क पर ट्रेलर पर लदे हवाई जहाज के साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ी रही भीड़, मुंबई से कबाड़ में खरीदा गया था हवाई जहाज
संवाद सहयोगी, पीपराकोठी (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी-मुजफ्फरपुर मार्ग में पीपराकोठी मुख्य चौराहे पर शुक्रवार को ट्रेलर पर ले जाया जा रहा एक हवाई जहाज फोरलेन पर बने ओवरब्रिज की छत से सट गया।
इस कारण हवाई जहाज और ट्रेलर दोनों ही ओवरब्रिज में फंस गए। इस कारण विभिन्न राज्यों से आनेवाले वाहन (एक लेन में) जाम में फंस गए।
घटना के तत्काल बाद पहुंची पुलिस की टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत क बाद सुरक्षित तरीके से जहाज लदे ट्रेलर को बाहर निकलवाया।
इस कारण से करीब एक घंटे तक एनएच पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने जहाज को निकालने के बाद राहत की सांस ली।
मुंबई से असम ले जा रहा था जहाज
बताया गया है कि जहाज मुंबई से असम ले जाया जा रहा था। जैसे ही वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ यार्ड से बिहार की सीमा में प्रवेश करने के बाद पीपराकोठी चौक से जैसे ही पूर्वी लेन में प्रवेश कर रहा था जहाज का ऊपरी हिस्सा ओवरब्रिज की छत में सट गया।
इस दौरान हवाई जहाज व ओवरब्रिज दोनों आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रेलर के पहिए की हवा निकालने के बाद निकला जहाज जहाज के फंसने के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
निकाली गई पहियों से हवा
जहाज को ओवरब्रिज के अंदर से कैसे निकाला जाए, इसकी चिंता काफी देर तक लोगों ने की। बाद में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस की टीम ने जहाज को निकालने की कोशिश की।
बाद में थानाध्यक्ष ने ओवरब्रिज से लेकर सड़क तक की ऊंचाई नापी। इसके बाद छह ईंच का अंतर पाया गया। फिर 22 पहियों वाले ट्रेलर से लेवल के हिसाब छह इंच हवा निकाली गई। फिर जहाज का हिस्सा नीचे आया और जहाज को निकाला जा सका।
मुंबई से कबाड़ में खरीदा गया था जहाज
पुलिस के मुताबिक जहाज मुंबई से कबाड़ में असम के कारोबारी ने खरीदा था। लखनऊ यार्ड से जहाज ओसोम के गुवाहाटी के लिए ले जाया जा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि जहाज को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।