Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीओ व आरओ कल से सामूहिक अवकाश पर, जाति,आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनवाने में होगी परेशानी

    By Someshwar Prasad Verma Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sun, 01 Feb 2026 03:53 PM (IST)

    Bihar Revenue Officers Strike: अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी 2 फरवरी से सामूहिक अवकाश पर जा रहे हैं। बिहार राजस्व सेवा संघ के आह्वान पर यह निर्णय लिया ...और पढ़ें

    Caste Certificate Problem: प्रमाण पत्र नहीं मिलने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को होगी परेशानी। यह तस्वीर एआई की मदद से तैयार की गई है।

    Caste Certificate Problem: प्रमाण पत्र नहीं मिलने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को होगी परेशानी। यह तस्वीर एआई की मदद से तैयार की गई है।

    संवाद सहयोगी, आदापुर (पूर्वी चंपारण)। CO RO Mass Leave: बिहार राजस्व सेवा संघ के आह्वान पर अंचलाधिकारी (सीओ) और राजस्व अधिकारी (आरओ) दो फरवरी से सामूहिक अवकाश पर जा रहे हैं। इससे अंचल कार्यालयों में होने वाले दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है।

    सीओ और आरओ के अवकाश पर चले जाने से जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र बनाने, दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित अन्य राजस्व से जुड़े कार्य लंबित हो जाएंगे। इसका सीधा असर छात्रों, किसानों और आम नागरिकों पर पड़ेगा, जिन्हें विभिन्न योजनाओं और पढ़ाई के लिए इन प्रमाण पत्रों की जरूरत होती है।

    जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा राजस्व सेवा अधिकारियों की मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे अधिकारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है। इसी के विरोध में बिहार राजस्व सेवा संघ ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।

    संघ के अनुसार, आंदोलन की शुरुआत सामूहिक अवकाश से की जाएगी। जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

    सीओ अनामिका सिंह ने संघ के निर्णय के प्रति अपनी संगठनात्मक प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि राजस्व सेवा अधिकारियों के अधिकारों और सेवा शर्तों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक न्यायोचित फैसला नहीं लिया जाता, तब तक संघ का सामूहिक निर्णय प्रभावी रहेगा।

    खबरें और भी

    प्रशासनिक अधिकारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने से आम जनता को आने वाले दिनों में राजस्व कार्यों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ने की संभावना है।

    सरकारी सुविधाओं के लिए प्रमाणपत्र जरूरी

    जाति, आय और आवासीय प्रमाणपत्र छात्रों व आम नागरिकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज हैं। इनके बिना कई सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता।

    जाति प्रमाणपत्र (Caste Certificate)

    • सरकारी नौकरी व शिक्षा में आरक्षण
    • छात्रवृत्ति (Scholarship)
    • फॉर्म फीस व आयु सीमा में छूट
    • आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ने में उपयोग

    आय प्रमाणपत्र (Income Certificate)

    • EWS सर्टिफिकेट बनवाने के लिए
    • स्कूल-कॉलेज फीस में छूट
    • BPL राशन कार्ड
    • वृद्धावस्था व विधवा पेंशन
    • पीएम आवास, उज्ज्वला जैसी योजनाएं

    आवासीय/निवास प्रमाणपत्र (Residential/Domicile Certificate)

    • राज्य कोटा में प्रवेश व नौकरी
    • पासपोर्ट व ड्राइविंग लाइसेंस
    • बैंक खाता खोलने में
    • वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए

    किनको सबसे ज्यादा जरूरत?

    • विद्यार्थी: एडमिशन व स्कॉलरशिप
    • नौकरी के अभ्यर्थी: भर्ती व सत्यापन
    • किसान: सब्सिडी व योजनाएं
    • गरीब परिवार: राशन, आवास, इलाज