Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मजदूरी में 45 रुपये की वृद्धि, पूर्वी चंपारण में अब मनरेगा मजदूरों को प्रतिदिन मिलेंगे 300

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 05:35 PM (IST)

    Bihar Rural Employment: मनरेगा श्रमिकों की दैनिक मजदूरी में 45 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे अब उन्हें प्रतिदिन 300 रुपये मिलेंगे। यह फैसला पूर्वी च ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मनरेगा मजदूरी में 45 रुपये की वृद्धि हुई।

    2. श्रमिकों को अब प्रतिदिन 300 रुपये मिलेंगे।

    3. पूर्वी चंपारण के हजारों श्रमिकों को लाभ मिलेगा।

    संवाद सहयोगी, पताही(पूर्वी चंपारण)। MGNREGA Wages: मनरेगा के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने मनरेगा मजदूरों की दैनिक मजदूरी में 45 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।

    अब श्रमिकों को प्रतिदिन 255 रुपये के बजाय 300 रुपये मजदूरी मिलेगी। इस फैसले से पताही प्रखंड सहित जिले के हजारों जॉब कार्डधारी श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

    तत्काल प्रभाव से लागू हुई नई दर

    पताही के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि सरकार के निर्देश के अनुसार संशोधित मजदूरी दर तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। अब मनरेगा के तहत किए जाने वाले सभी कार्यों का भुगतान 300 रुपये प्रतिदिन की नई दर से किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि मजदूरी की राशि पहले की तरह सीधे श्रमिकों के बैंक या डाकघर खाते में भेजी जाएगी, जिससे भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहेगी।

    आय बढ़ाने में मिलेगी मदद

    कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि मनरेगा का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है। मजदूरी बढ़ने से अधिक लोग इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

    विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

    अधिकारियों के अनुसार मजदूरी दर बढ़ने का असर गांवों में चल रहे विकास कार्यों पर भी दिखाई देगा। तालाब निर्माण, जल संरक्षण, पौधरोपण, सड़क निर्माण और नाला निर्माण जैसी सार्वजनिक परिसंपत्तियों से जुड़े कार्यों में श्रमिकों की भागीदारी बढ़ने की संभावना है।

    मनरेगा कार्यालय ने सभी जॉब कार्डधारी श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, आधार और अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर अपडेट रखें, ताकि मजदूरी के भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    खबरें और भी