Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: रक्सौल में बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, नो-मैंस लैंड में नाच देख रहे तीन भारतीय घायल

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 05:22 PM (GMT+05:30)

    बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल के पनटोका पंचायत के सीमावर्ती नो-मैंस लैंड के पास महावीरी झंडा मेला में शनिवार देर रात नाच देखने के दौरान नेपाल पु ...और पढ़ें

    भारत-नेपाल के सीमावर्ती झंडा मेला में नेपाल पुलिस के फायरिंग से तीन भारतीय नागरिक घायल।
    भारत-नेपाल के सीमावर्ती झंडा मेला में नेपाल पुलिस के फायरिंग से तीन भारतीय नागरिक घायल।

    HighLights

    1. भगदड़ के कारण आधे दर्जन से अधिक लोग चोटिल।
    2. नेपाल पुलिस ने नाच देख रहे भारतीय लोगों पर लाठियां चटकाई।
    3. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर नेपाल पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी।

    जागरण संवाददाता, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। बिहार (Bihar News) में भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल (Raxaul News) के पनटोका पंचायत के सीमावर्ती सिवान टोला नो-मैंस लैंड के पास अलउ में महावीरी झंडा मेला में शनिवार कर देर रात नाच देखने के दौरान पर्सा जिला वीरगंज नेपाल पुलिस (Nepal Police Firing) द्वारा अचानक लाठीचार्ज और गोली चलाने से आधा दर्जन भारतीय नागरिक जख्मी हो गए।

    ग्रामीणों का कहना है कि नेपाल पुलिस ने भारतीय सीमा में घुसकर लोगों से मारपीट कर फायरिंग (Nepal Border Firing) की है। ग्रामीणों ने एसएसबी और पुलिस अधिकारियों को नेपाल पुलिस द्वारा दागे आंसू गैस के गोलों और बुलेट के दगे खोखे  सौंपा है।

    ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मेले में नेपाल पुलिस अचानक रात्रि नौ बजे पहुंची और नाच बंद करने का निर्देश दिया। इसके बाद स्थानीय लोग इस संबंध में नेपाल पुलिस के जवानों से बात करने लगे। हालांकि, नेपाल पुलिस पैसों की मांग करने लगी। लोगों ने आपसी सहयोग से उन्हें 5000 नेपाली रुपये भी दिया, लेकिन नेपाल पुलिस सात हजार रुपये की मांग करने लगी। इससे भारतीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये।

    ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए नेपाल पुलिस चली गई। हालांकि देर रात करीब 12 बजे नेपाल पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर लाठीचार्ज कर दिया। इसके कारण भगदड़ मच गई, जिसके कारण काई लोग चोटिल हो गए। आक्रोशित ग्रामीण नेपाल पुलिस के लाठीचार्ज का प्रतिकार करने लगे। कुछ ही देर में स्थिति बेकाबू होने लगी। पुलिस के भय से लोग इधर-उधर भागने लगे। 

    खबरें और भी

    पुलिस की इस कार्रवाई  की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो होकर विरोध करने लगे। तबतक नेपाल पुलिस ने फायरिंग शुरु कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गये है। घायलों का उपचार डंकन अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में चल रहा है।

    नाच रोकने के लिए पहुंची थी नेपाल पुलिस

    स्थानीय लोगों ने बताया कि नेपाल पुलिस के जवान नाच को रोकने के लिए आए थे और पैसे की मांग कर रहे थे। इस क्रम में लोगों ने 5000 दे दिया। उसके बाद लगभग रात करीब 12:00 बजे फिर नेपाल पुलिस आई और फिर से पैसों की मांग करने लगी। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। विरोध के दौरान नेपाल पुलिस के जवानों ने फायरिंग करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़ दिए।

     गांव वालों सहित कई अन्य लोगों को लगी है गोली 

    स्थानीय लोगों ने बताया कि मेले में अचानक लाठीचार्ज और फायरिंग से कई लोगों को गोली लगी है। दो लोगों का उपचार स्थानीय डंकन अस्पताल में चल रहा है।  वहीं, कई दुकानदार घायल होने के बाद अपनी दुकान लेकर भाग गए है।

    आंसू गैस और गोली के खोखे बरामद 

    घटना की सूचना मिलने पर हरैया ओपी प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कराया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। हरैया ओपी पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से करीब डेढ़ सौ मीटर अंदर से कई खोखा सहित टीयर गैस का खोखा बरामद किया है। 

     इन लोगों को लगी गोली

    नेपाल पुलिस के गोली से घायल हरैया के सिवान टोला निवासी चांदीलाल पटेल के पुत्र राजन कुमार के पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल है। उक्त गांव के हीरालाल पटेल के पुत्र वीरेंद्र पटेल के आंख में गोली लगने से वह भी घायल है। वहीं, एक भाजा व्यवसायी के सिर में गोली लगी है, जिसका नाम और पता नहीं मिल रहा है।

    क्या बोले अधिकारी ?

    ग्रामीण इस घटना का पूरा दोष नेपाल पुलिस पर गढ़ रहे हैं। हालांकि रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार की इससे अलग है।

    डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि रात्रि दस बजे के बाद ध्वनि यंत्रों को बजाने पर रोक है। नेपाल के हिस्से वाली भूमि पर नाच यानी संस्कृति कार्यक्रम हो रहा था।

    उन्होंने आगे कहा कि नेपाल पुलिस गस्ती दल रोकने आई, तो आक्रोशित लोग भड़क गए। इसके बाद पत्थरबाजी होने लगी। उसे नियंत्रण करने के लिए नेपाल पुलिस ने हल्की लाठीचार्ज और टियर गैस छोड़ा थी।

    डीएसपी कुमार ने बताया गोली नही चली है। चिकित्सक से मेरी बात हुई है। रबर की गोली व भगदड़  में लोग झख्मी हुए है। इसकीं जानकरीं नेपाल प्रशासन को दी गई है।

    दोनों देशों के जनप्रतिनिधियों की बैठक 

    भारत नेपाल सीमा के स्थानीय दोनों गांव के जनप्रतिनिधियों की सहित गांव वालों की एक बैठक हुई। इस बैठक में नेपाल के अलऊ के मुखिया संजू ततकड़ी, पूर्व मुखिया वीरेंद्र यादव, हरैया मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी उमेश चौरसिया सिवान टोला वार्ड सदस्य सोनालाल माली की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दोनों देशों के जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकरी ली।

    मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में नेपाल के पुलिस अधिकारी को भी बुलाया गया था, जिससे इस तनाव को दूर किया जाए। दोषी पुलिसकर्मी और ग्रामीण को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाई किया जाए। बैठक में नेपाल पुलिस की ओर से कोई पुलिसकर्मी भाग नहीं लिया। इस कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा।

    यह भी पढ़ेंAssembly Election Result: चुनाव परिणाम पर तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया, चिराग पासवान बोले- एक अकेला सब पर भारी

    Bihar News: बक्सर में नवजात शिशु पर टूट रहा कहर, छह माह में भर्ती हुए 566 बच्चे, 15 की हुई मौत