अब मंगलवार को बंद रहेंगी सोना-चांदी की सभी दुकानें, रक्सौल स्वर्णकार संघ की बैठक फैसला
Raxaul Gold Silver Shops Closed: रक्सौल स्वर्णकार संघ ने एक बैठक में निर्णय लिया है कि शहर की सभी सोना-चांदी और आभूषणों की दुकानें अब हर मंगलवार को बं ...और पढ़ें

श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में रविवार को स्वर्णकार संघ की बैठक की गई। फोटो: जागरण
HighLights
रक्सौल स्वर्णकार संघ ने साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया।
शहर की सभी आभूषण दुकानें मंगलवार को बंद रहेंगी।
ग्राहकों से सोमवार तक खरीदारी पूरी करने की अपील।
संवाद सहयोगी, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। Raxaul Swarnakar Sangh Decision: जिले के रक्सौल शहर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में रविवार को स्वर्णकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ ने की, जिसमें सर्राफा व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
मंगलवार को रहेगी बंदी
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रक्सौल शहर की सभी सोना-चांदी एवं आभूषणों की दुकानें अब प्रत्येक मंगलवार को पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। संघ के सदस्यों ने बताया कि साप्ताहिक बंदी के नियम का पालन शहर के सभी सर्राफा कारोबारी अनिवार्य रूप से करेंगे।
ग्राहकों से विशेष अपील
स्वर्णकार संघ ने आम ग्राहकों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार सोना, चांदी और आभूषणों की खरीदारी सोमवार तक ही पूरी कर लें। मंगलवार को दुकानें पूरी तरह बंद रहने के बाद बुधवार से व्यवसाय सामान्य रूप से पुनः संचालित होगा।
एकजुटता पर दिया जोर
बैठक के दौरान उपस्थित व्यवसायियों ने संघ की एकजुटता को मजबूत बनाए रखने और ग्राहकों को पारदर्शी व बेहतर सेवा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके अलावा व्यवसाय से जुड़े नीतिगत और सुरक्षा मामलों में सामूहिक निर्णय लेने पर भी सहमति व्यक्त की गई।
इस बैठक में गोपाल सर्राफ, निरंजन सर्राफ, जितेंद्र सर्राफ, मंतोष सर्राफ, आनंद सर्राफ, प्रदीप सर्राफ, कृष्णा सर्राफ, गणेश सर्राफ और बैजू सर्राफ मौजूद रहे।
इनके अलावा सूरज सर्राफ, रमेश सर्राफ, प्रकाश सर्राफ, विनोद सर्राफ, हरिंदर सर्राफ, सुरेंद्र सर्राफ, शेखर सर्राफ, अजय सर्राफ, विजय सर्राफ, त्रिलोकी नाथ सर्राफ और मणि भूषण सर्राफ सहित बड़ी संख्या में स्वर्णकार उपस्थित थे।