Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी चंपारण में बूढ़ी गंडक नदी में जलबोझी के दौरान तीन युवक डूबे एक लापता

    By Sanjay Singh Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Tue, 21 Apr 2026 06:15 PM (IST)

    पूर्वी चंपारण के चकिया में बूढ़ी गंडक नदी में जलबोझी के दौरान तीन युवक डूब गए, जिनमें से दो को बचा लिया गया जबकि एक युवक लापता है। एनडीआरएफ की टीम लाप ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. तीन युवक बूढ़ी गंडक नदी में जलबोझी के दौरान डूबे।

    2. दो युवकों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला, एक लापता।

    3. लापता युवक सुशील कुमार की तलाश में एनडीआरएफ टीम।

    संवाद सहयोगी, चकिया (पूर्वी चंपारण) । बिहार में पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र के बारा घाट बूढ़ी गंडक नदी में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जलबोझी एवं स्नान करने के दौरान तीन युवक डूब गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने दो युवकों को सुरक्षित बचा लिया। किंतु एक युवक लापता है।

    लापता युवक की पहचान सुशील कुमार कुमार( 19) पिता राजिंद्र प्रसाद, ग्राम चांवा गढईया, थाना गढईया के रूप में हुई है। थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी में लगातार डूबने की यह दूसरी घटना है।

    सोमवार को भी पांच युवक जालबोझी के दौरान डूबा था। जिसमें से तीन को सकुशल निकाल लिया गया था तथा दो युवकों के शव को मंगलवार को निकाला गया।

    स्वजनों ने बताया कि गढईया थाना क्षेत्र के ग्राम चांवा गढईया में घर के पूजा अर्चना के लिए जलबोझी के लिए मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे श्रद्वालु चकिया थाना क्षेत्र के बारा घाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी में आए हुए थे। श्रद्धालु जलबोझी की रस्म कर रहे थे। तभी एक युवक सुशील कुमार अचानक डूबने लगा।

    जिसे बचाने के लिए गोलू कुमार एवं अभिषेक कुमार नदी में कूद गया। जिससे तीनों डूबने लगे। युवकों को डूबते देख घाट पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गोलू एवं अभिषेक को तो नदी से सकुशल निकाल लिया।

    लेकिन सुशील कुमार लापता हो गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता सुशील की बहुत तलाश की गई,लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर एनडीआरएफ की टीम शाम में मौके पर पहुंच तलाश शुरू कर दी है।

    स्थानीय पुलिस के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं। राजस्व अधिकारी शशिभूषण पांडे ने बताया कि मंगलवार की शाम सूचना पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। डूबे हुए युवक की तलाश की जा रही है।

    खबरें और भी

    उधर सोमवार की शाम डूबे दो युवकों के शव को घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर नदी किनारे से निकाला गया, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    मृतकों में थाना क्षेत्र के घासीपाकड़ निवासी सोनू कुमार(19) पिता ध्रुव साह एवं गुड्डू कुमार पिता उपेंद्र साह बताया जाता है। नदी में डूबे युवकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।