Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाटर पार्क की जमीन पर ट्रैक्टर चलाना पड़ा भारी, पूर्वी चंपारण में बक्सर सांसद सुधाकर सिंह समेत 57 पर केस

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 09:32 PM (IST)

    पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क स्थल पर प्रदर्शन और ट्रैक्टर चलाने के मामले में राजद सांसद सुधाकर सिंह समेत 57 लोगों पर FIR दर्ज ...और पढ़ें

    वाटर पार्क की जमीन पर ट्रैक्टर चलाते बक्सर सांसद सुधाकर सिंह।

    वाटर पार्क की जमीन पर ट्रैक्टर चलाते बक्सर सांसद सुधाकर सिंह।

    HighLights

    1. राजद सांसद सुधाकर सिंह समेत 57 पर FIR दर्ज।

    2. पीपराकोठी वाटर पार्क स्थल पर प्रदर्शन, ट्रैक्टर चलाया।

    3. सरकारी कार्य में बाधा, भूमि कब्जे का प्रयास आरोप।

    संवाद सहयोगी, पीपराकोठी (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी के बरकुरवा-वाटगंज की सीमा पर धनौती नदी के किनारे प्रस्तावित वाटर पार्क के निर्माण स्थल पर शुक्रवार को प्रदर्शन व चयनित सरकारी भूखंड पर ट्रैक्टर चलाने के मामले में राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह बक्सर सांसद सुधाकर सिंह समेत 25 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

     50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज 

    इस मामले में 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पूरी घटना की क्लोज सर्किट टेलीविजन कैमरे के फुटेज से हंगामा करनेवालों की पहचान कर सभी दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना में काम कर रहे कुछ मजदूर व कर्मियों के चोटिल होने की भी सूचना है। उनका इलाज अलग-अलग स्थानों पर चल रहा है।

    मुंशी ने मारपीट का लगाया आरोप

    सदर-टू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की प्राथमिकी निर्माण एजेंसी के मुंशी अशोक कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    मुंशी ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर सांसद के नेतृत्व में पहुंची भीड़ ने मजदूर व उनके साथ मारपीट की, जिसमें वो चोटिल हो गए। साथ ही निर्माण कार्य लगे ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

    सरकारी सरकारी भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने सहित अन्य धाराओं के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।

    बता दें कि शुक्रवार को प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण स्थल पर ग्रामीणों के साथ सांसद सुधाकर सिंह पहुंचे थे। यहां उन्होंने किसान सभा की। इसके बाद उन्होंने अधिग्रहित भूमि पर ट्रैक्टर चलाकर जमीन की जुताई कर विरोध किया। इस दौरान उग्र प्रदर्शन किया गया। किसानों की जमीन वापस करने की मांग उठाई थी। इस दौरान हुए हंगामे के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।