पूर्वी चंपारण में घर लौट रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, पिस्टल समेत तीन बदमाश गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण के चकिया में आपसी रंजिश में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को एक पिस्टल के साथ गि ...और पढ़ें

पिस्टल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार
HighLights
चकिया के कोयला बेलवा में युवक को गोली मारी गई।
आपसी रंजिश और भूमि विवाद घटना का मुख्य कारण।
पुलिस ने तीन आरोपियों को एक पिस्टल के साथ पकड़ा।
संवाद सहयोगी, चकिया (पूर्वी चंपारण)। थाना क्षेत्र के कोयला बेलवा गांव में शुक्रवार की शाम आपसी रंजिश में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल युवक थाना क्षेत्र के कोयला बेलवा पोखरिया टोला निवासी नीतीश कुमार उर्फ गोलू पिता संजय कुमार बताया जाता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन बदमाशों को एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।
पकड़ा गया बदमाश थाना क्षेत्र के कोयला बेलवा निवासी सत्यम कुमार साह उर्फ राजा पिता हरीलाल साह, गोलू कुमार पिता रणजीत कुमार यादव एवं गड़हिया थाना क्षेत्र के स्वांगिया मालही टोला निवासी पंकज कुमार पिता विनोद सहनी बताया जाता है।
बताया जाता है कि बाइक सवार बदमाशों ने उक्त युवक को उस वक्त गोली मारी जब वह घर लौट रहा था। युवक के दाएं कंधे में गोली लगी है ।
बताया जाता है कि पकड़े गए बदमाशों के संबंधी से घायल के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। वहीं घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है।