Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी चंपारण के चकिया में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान, पति गंभीर

    By Sanjay Singh Edited By: Ajit kumar
    Updated: Mon, 11 May 2026 04:53 PM (IST)

    पूर्वी चंपारण के चकिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात ...और पढ़ें

    इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। 

    संवाद सहयोगी, चकिया (पूर्वी चंपारण)। East Champaran Accident: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।

    बैशाहा मोड़ के पास हादसा

    जानकारी के अनुसार हादसा बैशाहा मोड़ के पास दोपहर करीब एक बजे हुआ। बताया गया कि एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

    हादसे में बाइक पर सवार पीपरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीमधुबन निवासी राजकिशोर साह की पत्नी राजो देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकिशोर साह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मुड़ने के दौरान हुआ हादसा

    बताया जा रहा है कि दंपती अपनी स्प्लेंडर बाइक से घर से चकिया आ रहे थे। इसी दौरान बैशाहा मोड़ के पास बाजार की ओर मुड़ने के दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

    सड़क जाम से लगी लंबी कतार

    घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। नाराज लोगों ने राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

    घायल पति एसकेएमसीएच रेफर

    दुर्घटना की सूचना मिलने पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल राजकिशोर साह को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।

    वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

    पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

    खबरें और भी