विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raxaul News: रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर चीनी नागरिक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Published: Wed, 04 Jun 2025 09:00 AM (IST)

रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने एक चीनी नागरिक को बिना वैध कागजात के गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान ...और पढ़ें

रक्सौल में नेपाल सीमा पर चीनी नागरिक गिरफ्तार
रक्सौल में नेपाल सीमा पर चीनी नागरिक गिरफ्तार

HighLights

  1. रक्सौल में भारत-नेपाल मैत्री पुल के पास हुई गिरफ्तारी, पनटोका एसएसबी कैंप में देर रात तक पूछताछ
  2. एक माह में पांचवें चीनी नागरिक की नेपाल सीमा पर गिरफ्तारी, सुरक्षा एजेंसियां चौकस, बढ़ाई गई गश्ती

जागरण संवादाता, रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया।

बिना वैध कागजात के भारतीय सीमा में प्रवेश करने के दौरान उसकी गिरफ्तार हुई। उसकी पहचान चीन के गांसु के हुई जेशी के रूप में हुई है।

उसका पासपोर्ट 31 जुलाई, 2024 में निर्गत हुआ है, जिसकी अवधि 2034 में समाप्त होगी। उसके पास भारत में प्रवेश के लिए वैध वीजा नहीं था।

इसके साथ एक नेपाली नागरिक भी गिरफ्तार हुआ है, उसकी जानकारी भी जुटाई जा रही। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, दोनों की गिरफ्तारी रक्सौल में भारत-नेपाल मैत्री पुल के पास की गई।

यह नेपाल के वीरगंज से सटा है। फिलहाल दोनों को पूछताछ के लिए पनटोका एसएसबी कैंप में रखा गया है। पूछताछ के लिए अन्य एसएसबी व सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी को सूचना दी गई है।

पिछले माह मधुबनी सीमा पर पकड़े गए थे दो चीनी नागरिक

रक्सौल में एक माह के अंदर यह पांचवां चीनी नागरिक है जो बिना वैध कागजात के भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। पिछले महीने मधुबनी सीमा पर भी दो चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी हुई थी।

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि चीनी नागरिक के पकड़े जाने की सूचना मिली है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं, गश्ती बढ़ा दी गई है।