Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोतिहारी में कांग्रेस का हल्ला बोल, अमेरिका से कच्चा तेल खरीदने पर पेट्रोलियम मंत्री का फूंका पुतला

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 03:03 PM (IST)

    मोतिहारी में कांग्रेस ने केंद्र सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष ई. शशि भूषण राय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मोतिहारी में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।

    2. पीएम मोदी, पेट्रोलियम मंत्री पुरी का पुतला दहन।

    3. अमेरिका से महंगा कच्चा तेल खरीदने का विरोध।

    जागरण संवाददाता, मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष ई. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया।

    इसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया गया। श्री राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया है। जब रशिया व ईरान सस्ते दाम पर कच्चा तेल व गैस भारत को उपलब्ध कराता था तो ऐसी कौन सी परिस्थिति उत्पन्न हो गई की मोदी महंगे दाम पर अमेरिका से कच्चा तेल व गैस खरीदने को बाध्य है।

    गैस की अनुपलब्धता को कालाबाजारी कह रही सरकार

    पूर्वी चंपारण के प्रभारी मिथलेश कुमार निषाद व पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने कहा कि गैस की उपलब्धता नहीं है। सरकार इसे कालाबाजारी का नाम देकर अपना बचाव कर रही है। उपभोक्ता लंबी-लंबी लाइन में लगने को मजबूर हैं, फिर भी उन लोगो को गैस नहीं मिल पा रही।

    मौके पर संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह, प्रो. विजय शंकर पांडेय, डा. अफरोज आलम, मो. अनवर आलम अंसारी, मो. आबिद हुसैन, महानगर अध्यक्ष रोमा खान, ब्रजेंद्र तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, पप्पू मिश्र, चुमन जायसवाल, मो. अजहर हुसैन, राय राहुल शर्मा, अजय झा, रमेश सहनी, रघुनाथ गुप्ता, मो. आबिद मुखिया, सरोज कुमार, गुड्डू सिंह, चंदेश्वर सिंह, प्रशांत कुमार, नंदकिशोर चैबे, विंदेश्वर सिंह शामिल रहे। 

    इसके अलावा, बृजमोहन सिंह, मनोज कुमार प्रसाद, ब्रजेश श्रीवास्तव, जागाराम शास्त्री, ऋषिकांत तिवारी, रामबाबू सिंह, संजय यादव, धनंजय तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, गणेश केसरी, मो. नेयाज अहमद खान, अवधेश सिंह, शैलेश ठाकुर, संजीव ठाकुर, रविंद्र नाथ तिवारी, नीरज तिवारी, पिंटू श्रीवास्तव, पप्पू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

    खबरें और भी