मोतिहारी में धनौती नदी को मिलेगा नया जीवन, 68 लोगों की जमाबंदी रद
मोतिहारी में धनौती नदी को नया जीवन देने के लिए सरकारी प्रयास तेज हो गए हैं। अपर समाहर्ता न्यायालय ने 68 अवैध जमाबंदियों को रद कर दिया है। ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
अपर समाहर्ता ने 68 अवैध जमाबंदियां रद कीं।
धनौती नदी को अतिक्रमण मुक्त करने की तैयारी।
रद जमाबंदी वाले 30 दिन में अपील कर सकते हैं।
जागरण संवाददाता, मोतिहारी। धनौती नदी को नया जीवन देने के लिए सरकारी प्रयास तेज हो गया है। अपर समाहर्ता के न्यायालय में चल रही अवैध जमाबंदी की सुनवाई पूरी होने के बाद 68 जमाबंदी को रद कर दिया गया है।
एडीएम मुकेश कुमार सिन्हा बताया कि अब धनौती नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिन लोगों की जमांबदी रद हुई है और जो जमाबंदी कराने की कोशिश में लगे थे उनकी नींद उड़ गई है।
एडीएम ने बताया कि जमाबंदी रद करने के तीस दिन तक संबंधित लोग जिलाधिकारी के समक्ष अपील करने के लिए वे स्वतंत्र हैं। इसके बाद अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा।
बता दें कि दैनिक जागरण ने 20 एवं 21 फरवरी को धनौती को बचाने के लिए अभियान चलाया था। इसका व्यापक असर हुआ और धनौती को अतिक्रमणमुक्त कराने की दिशा में कार्रवाई तेज हुई।
इनकी जमाबंदी हुई है रद
जिन जमाबंदियों को रद किया गया है वे सभी गोपालपुर मौजा में स्थित है। सभी संबंधित जमाबंदियों पर अपर समाहर्ता के न्यायालय में वाद संख्या- 61/25-26 से लेकर क्रमवार 128/25-26 तक के सभी नंबर के वादों में सुनवाई हुई। जिसके बाद जमाबंदी को रद किया गया।
सावित्री देवी, ध्रुव नारायण द्विवेदी, जितना देवी, रामशंकर सिंह, उमाकांत मिश्रा, कमलेश्वर प्रसाद, रामनरेश सिंह, नुरुल हसन खान, भूखल चौधरी, रवींद्रनाथ द्विवेदी, मीना देवी, शोभा देवी, चंदन कुमार वर्मा, निरंजन कुमार वर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, झबूलाल साह के नाम से जमाबंदी शामिल हैं।
खबरें और भी
विश्वनाथ प्रसाद, कैलाश लाल, रेवती देवी, व्यास कुमार श्रीवास्तव, युगेश्वर नंदन वर्मा, कमलेश्वरी नंदन श्रीवास्तव, अमरेन्द्र कुमार वर्मा, भरत प्रसाद, रामकुमारी देवी, मंजू देवी, नीलू देवी (दो जमाबंदी), संतोष कुमार, मनीष श्रीवास्तव, विमला श्रीवास्तव, अनिता देवी, संध्या कुमारी, पूजा रानी, प्रमिला देवी, रमेश कुमार पांडेय उर्फ नवीन कुमार पांडेय के नाम से जमाबंदी शामिल हैं।
आशा देवी, मालती देवी, भागवती देवी, किरण देवी, मोहन प्रसाद सिंह, रविभूषण, नारायण प्रसाद अग्रवाल, रोशन कुमार, राहुल राज वगैरह, कमल सिंह, ज्ञानी देवी, प्रदीप कुमार, सुगंधी देवी, पिंकी देवी, रीना देवी, दिलीप कुमार वर्मा, प्रदीप नारायण प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद व प्रमोद कुमार, मीना देवी, मधु सिन्हा, मणि वर्मा, मीना कुमारी सिन्हा, बीबी अजीदा खातून, जुबरन सहनी, व रामकुमारी देवी के नाम से कायम जमाबंदी शामिल है।
अवैध तरीके से भूमि की जमाबंदी कायम करने वाले 68 लोगों की जमाबंदी को रद कर दिया गया है। अब अतिक्रमण को हटाने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुकेश कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, पूर्वी चंपारण