Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: गणपति विसर्जन के दौरान अराजक तत्वों ने फेंका तेजाब, तीन घायल; पुलिस बोली- कोई जख्‍मी नहीं मिला

    By Sushil VermaEdited By: Prateek Jain
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 08:53 PM (IST)

    Acid Attack On Ganesh Visarjan Juloos पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए शहर के मधुबन छावनी चौक पर शुक्रवार की शाम गणेश पूजा के बाद निकले प् ...और पढ़ें

    प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा के दौरान लगा जाम।
    प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा के दौरान लगा जाम।

    HighLights

    1. घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर जुलूस को रोक कर किया जाम
    2. हंगामे की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तारी का दिया आश्वासन
    3. घटना के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ विसर्जन

    संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण): पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए शहर के मधुबन छावनी चौक पर शुक्रवार की शाम गणेश पूजा के बाद निकले प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर शरारती तत्वों ने तेजाब से हमला कर दिया। हमले में तीन लोगों के जख्मी होने की सूचना है, उन्हें तत्काल शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया है।

    हालांकि, पुलिस के सामने अबतक जख्मी नहीं आए हैं। घटना से नाराज लोगों ने मधुबन छावनी चौक के पास मुख्य पथ पर ही जूलूस रोक दिया और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

    घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीराज, नगर थाना के पुलिस निरीक्षक विश्वमोहन चौधरी, छतौनी के कंचन भास्कर व मुफस्सिल थाना के अवनीश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी तत्काल करने का आश्वासन दिया, इसके बाद लोग माने।

    पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि हमले में घायल लोगों की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस हमलावरों की खोज कर रही है। बताया कि गणेश चतुर्थी की पूजा के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था।

    जैसे ही प्रतिमा विसर्जन जुलूस द्वारदेवी चौक से निकलकर मीना बाजार प्रधान पथ के मधुबन छावनी चौक पर पहुंचा। उसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने तेजाब फेंकने की सूचना फैलाई, लेकिन तेजाब से किसी भी व्यक्ति के जख्मी होने बात देर शाम तक सामने नहीं आई है।

    सड़क पर तेजाब जैसा तरल पदार्थ गिरा पाया गया है। घायलों की खोज की जा रही है, ताकि उनका उपचार कराया जा सके। मामले को शांत करा लिया गया है।

    आसपास लगे क्लोज सर्किट टेलीविजन के वीडियो फुटेज से शरारती तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। प्रतिमा विसर्जन करा दिया गया है।

    खबरें और भी