विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण में ऊपर चीनी-चोकर, बीच में शराब की पेटियां, तस्करों की चालाकी पर पुलिस ने फेरा पानी

Published: Fri, 06 Nov 2026 06:34 PM (IST)

पूर्वी चंपारण पुलिस ने चीनी और चोकर की बोरियों के बीच छिपाई गई 1296 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। ...और पढ़ें

गिरफ्तार आरोपित के साथ पुलिस अधिकारी। सौजन्य-पुलिस

गिरफ्तार आरोपित के साथ पुलिस अधिकारी। सौजन्य-पुलिस 

HighLights

  1. पुलिस ने चीनी-चोकर में छिपी 1296 लीटर शराब पकड़ी।

  2. उत्तर प्रदेश से लाई जा रही शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

  3. पूर्वी चंपारण में शराब तस्करी का नया तरीका उजागर।

संवाद सहयोगी, डुमरियाघाट (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने शराब तस्करी के लिए तस्करों द्वारा अपनाए गए नए तरीके का पर्दाफाश किया है। उत्तर प्रदेश से पूर्वी चंपारण जिले में लाई जा रही 1296 लीटर अंग्रेजी शराब को पुलिस ने चीनी व चोकर की बोरियों के बीच से जब्त किया है।

मामले में एक तस्कर भी गिरफ्तार किया गया है। वह उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पनियरा थानाक्षेत्र के गौनाहा गांव का निवासी चंद्रभान सिंह का पुत्र प्रमोद सिंह है।

बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 पर उत्तर प्रदेश के रास्ते अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 पर रामपुर खजुरिया ओवरब्रिज के समीप गुरुवार की देर रात जांच शुरू की।

जांच के दौरान चीनी व चोकर लदे पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। पिकअप पर 13 क्विंटल चीनी व 37 किलो चोकर के साथ 150 कार्टन आफिसर च्वाइस ब्रांड की शराब जब्त की गई। जांच में शराब की कुल मात्रा 1296 लीटर पाई गई।

सिधवलिया चीनी मिल से ली चीनी, रास्ते में बोरियों के बीच छिपाई गई शराब

पुलिस ने मौके से गिरफ्तार प्रमोद सिंह से सघन पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि शराब उत्तर प्रदेश में बेचने के लिए थी। गोपालगंज के सिधवलिया में चीनी लेने के बाद रास्ते में वैन पर लगी चीनी व चोकर की बोरियों के बीच शराब छिपाई गई।

लेकिन तस्करों की योजना पर पुलिस की कार्रवाई ने पानी फेर दिया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि बरामद शराब एवं वाहन को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जांच में पता चला है कि शराब की डिलीवरी केसरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास की जानी थी। धंधेबाज का नंबर वाहन चला रहे प्रमोद के पास था। केसरिया पेट्रोल पंप पर पहुंचने के बाद फोन कर तस्कर को बुलाकर डिलीवरी दी जानी थी। पुलिस केसरिया के संबंधित धंधेबाज की खोज कर रही है।

यह भी पढ़ें- 30 साल पहले वैशाली से चोरी ट्रैक्टर पूर्वी चंपारण के आदापुर में मिला, पुलिस भी रह गई हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।