पूर्वी चंपारण में टोल प्लाजा पर भीषण सड़क हादसा, छह लोग घायल, तीन गंभीर
पूर्वी चंपारण के चकिया में परसौनी खेम टोल प्लाजा के पास एक टाटा पंच कार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे छह श्रद्धालु घायल हो गए। मुंडन संस्कार से ...और पढ़ें

राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना क्षेत्र के परसौनी खेम टोल प्लाजा के पास हादसा।
संवाद सहयोगी, चकिया (पूर्वी चंपारण)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना क्षेत्र के परसौनी खेम टोल प्लाजा के पास खड़ी ट्रक में टाटा पंच कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार सवार आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए।
घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जाती है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में घुस गया।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एनएचएआई के एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
घायलों की पहचान कार चालक चितरंजन ठाकुर, पत्नी गुंजा देवी, मां सरिता देवी, आर्य कुमारी, सभी ग्राम-मधुअहा वृत, थाना-राजेपुर तथा रानीपट्टी निवासी मुन्नी देवी पति संजय सिंह एवं सलोनी कुमारी पिता ओमप्रकाश सिंह शामिल हैं।
गंभीर रूप से घायल गुंजा देवी,सरिता देवी एवं मुन्नी देवी को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। गुंजा एवं सरिता रिश्ते में सास-बहू बताई जाती हैं।
बताया जाता है कि चितरंजन कुमार अपने पुत्र यश कुमार के मुंडन संस्कार के लिए परिवार के कुल 10 लोगों के साथ दो गाड़ियों से अरेराज स्थित सोमेश्वर नाथ मंदिर गए थे।
एक उनकी निजी टाटा पंच थी, जिसे वे खुद चला रहे थे। मुंडन की रस्म पूरी कर सभी घर लौट रहे थे, तभी टोल प्लाजा के समीप पहले से खड़ी ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त टाटा पंच कार एवं ट्रक को जब्त कर अग्रेतर करवाई में जुटी है।