Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी चंपारण में भूमि विवाद ने ली रसोइया की जान, लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

    Updated: Wed, 20 May 2026 05:01 PM (IST)

    पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में भूमि विवाद को लेकर 73 वर्षीय रसोइया दिलदार सहनी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से गांव में मातम पसरा है ...और पढ़ें

    घटना के बाद जुटी स्थानीय लोगों की भीड़।

    घटना के बाद जुटी स्थानीय लोगों की भीड़।

    HighLights

    1. पूर्वी चंपारण में भूमि विवाद में रसोइया की हत्या।

    2. 73 वर्षीय दिलदार सहनी को लाठी-डंडों से पीटा गया।

    3. आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी, परिवार में मातम।

    संवाद सहयोगी, कल्याणपुर (पूर्वी चंपारण) । पूर्वी चंपारण में जमीन के छोटे से विवाद ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। घर का चूल्हा जलाने वाली रसोइया को लाठी-डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी जान चली गई।

    घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है, जबकि मृतका के घर से उठ रही चीख-पुकार हर किसी की आंखें नम कर रही है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

    बता दें कि कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र की गरीबा पंचायत स्थित गवंद्री खटोलवा गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर एक 73 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

    मृतक की पहचान दिलदार सहनी के रूप में हुई है। वह स्थानीय स्कूल में रसोइया का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही केसरिया थाना  पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।

    जानकारी के अनुसार, मृतक दिलदार सहनी का अपने ही पट्टीदारों के साथ पिछले दो वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दबंगों ने बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

    खबरें और भी

    इस हमले में बुजुर्ग रसोइया की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया है।वही मृतक की पत्नी की मौत दो साल पहले ही हो चुकी थी। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं, जो सभी शादीशुदा हैं।

    पिता की अचानक हुई इस निर्मम हत्या से पुत्र उमेश सहनी, सुदीश सहनी और पोती कल्पना कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।अपने दादा के शव को देखकर पोती कल्पना बार-बार  बेहोश हो जा रही है।

    वहीं, रोते-बिलखते पुत्रों के मुंह से बस एक ही बात निकल रही थी-"हमर दुश्मनवा हमरे पिता को जान से मार देलक..."घटना के बाद से आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।