विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वतखोरी, कार्यपालक सहायक गिरफ्तार

By Sushil Kumar Edited By: Dharmendra Singh
Published: Wed, 28 Jan 2026 07:00 PM (IST)

पूर्वी चंपारण के फेनहारा थाना में पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगने वाले कार्यपालक सहायक सूरज कुमार को गिरफ्तार ...और पढ़ें

इसमे प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमे प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

संवाद सहयोगी, फेनहारा (पूर्वी चंपारण) । पूर्वी चंपारण में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। थाना में प्रतिनियुक्त डाटा आपरेटर के रूप में कार्यपालक सहायक सूरज कुमार पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर दो हजार की रिश्वत मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

बताया गया कि रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने गंभीरता से लेते हुए पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन को जांच का निर्देश दिया।

डीएसपी ने फेनहारा थाना पहुंच सत्यता की जांच कर दोषी पाए गए कार्यपालक सहायक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष नीलम कुमारी को दिया। वहीं थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यपालक सहायक को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि परसौनी निवासी शैलेंद्र सिंह का भतीजा अमन कुमार सिंह चार दिन पहले पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए फेनहारा थाना में गया था। जहां डाटा आपरेटर द्वारा वेरिफिकेशन के लिए दो हजार रुपये की मांग की थी। पैसे देने के दौरान अमन कुमार ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

एक महिला समेत छह गिरफ्तार

तुरकौलिया । रघुनाथपुर पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शराब पीकर हंगामा कर रहे सपही गांव के रेयाज आलम को रघुनाथपुर पुलिस ने पकड़ा है।

रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका कुमारी ने बताया कि रेयाज शराब पीकर बेवजह हंगामा कर रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। वही सपही गांव से सोभावती देवी को 4 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

जो घर से शराब का कारोबार करती थी। बालगंगा से साहिल उर्फ विट्टु कुमार की गिरफ्तारी हुई है। इसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। वही तुरकौलिया पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि शराब मामले में फरार चल रहे गुखुला घाट के नीलेश सहनी और पीतांबर सहनी को पकड़ा गया है। वहीं मंगनुआ के ध्रुप राय की गिरफ्तारी हुई है। इसके विरुद्ध हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज था। जो फरार चल रहा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।