पूर्वी चंपारण: तिलक के समय अचानक बिगड़ी दूल्हे की तबीयत, मौत के बाद मचा कोहराम; गांव में मातमी सन्नाटा
पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में तिलक समारोह के दौरान दूल्हे मुन्ना सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बीपीएससी पास कर शिक्षक बने मुन्ना की असामय ...और पढ़ें

तिलक समारोह में दूल्हे मुन्ना सिंह की मौत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, कल्याणपुर। थाना क्षेत्र के खोखरा गांव में रविवार की रात उस समय चीख-पुकार मच गई, जब शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। जहां तिलक समारोह के दौरान दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ने और फिर मौत हो जाने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, खोखरा गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह का रविवार को तिलक समारोह था। घर में मेहमानों की चहल-पहल थी लड़की पक्ष के लोग गाजे-बाजे के साथ तिलक लेकर दरवाजे पर पहुंच चुके थे।
रस्में शुरू ही होने वाली थीं कि दूल्हे मुन्ना सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। दूल्हे की तबीयत खराब होते देख स्वजनों ने आनन-फानन में उन्हें मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मंगल गीतों की जगह छाया मातम
मुन्ना के मौत की खबर मिलते ही घर में शादी के मंगल गीतों की जगह मातम छा गया। मुन्ना सिंह एक होनहार युवक थे। उन्होंने बीपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर हाल ही में शिक्षक की नौकरी पाई थी। वर्तमान में किशनगंज के एक हाईस्कूल में पदस्थापित थे।
मां आशा वर्कर और पिता करते हैं मजदूरी
एक सफल करियर की शुरुआत और वैवाहिक जीवन के सपनों के बीच इस तरह अचानक मुन्ना के चले जाने से गांव मातम पसरा हुआ है। वहीं, उनकी मां आशा का कार्य करती हैं। पिता बाहर रहकर मजदूरी करते थे, लेकिन पिता कुछ सालो से घर पर ही रहते थे। वो दो भाई था वह भाई में सबसे बड़े थे।
खबरें और भी
उनके छोटे भाई टुन्ना कुमार अभी पढ़ाई कर रहे हैं। इस मौत की खबर सुन पिता व मां बेसुध हो हैं। वहीं लडकी पक्ष हादसे की खबर सुन तिलक की रस्मे रोक बिना रस्म पूरी किए वापस लौट गए। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।